फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accidents increased this year compared to last year, instructions to improve black spots

Varanasi News: पिछले साल से ज्यादा इस साल बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं, ब्लैक स्पॉट पर सुधार का निर्देश

Tue, 30 Dec 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Road accidents increased this year compared to last year, instructions to improve black spots
वाराणसी। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और तीन जुलाई के निर्णयों की समीक्षा को लेकर सोमवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में वाराणसी मंडल में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर चर्चा की गई। सामने आया कि पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ी है। इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट को ठीक करने को कहा गया। सर्विस रोड से मुख्य मार्ग पर चढ़ने वाले स्थानों पर ब्रेकर और वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश दिए गए। हिट एंड रन योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए गए। अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटनाओं के मामलों को जिला सड़क सुरक्षा समिति को भेजने को कहा गया। बैठक में वाराणसी और चंदौली जनपद के गुड सेमरेटियन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मंडल के सभी जनपदों के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article