फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   road accident on Azamgarh-Lucknow Highway

आजमगढ़ में हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कूल बस, 16 बच्चे जख्मी

Mon, 04 Nov 2019 10:57 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Nov 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
road accident on Azamgarh-Lucknow Highway
आजमगढ़ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से टूर कर लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस सोमवार को सुबह पांच बजे अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजापुर के पास आजमगढ़-लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। स्थानीय अस्पताल में 15 घायल बच्चों का इलाज कराया गया। एक बच्चे को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


आंबेडकरनगर जनपद पंडित रामअवध बाल विद्या मंदिर रामनगर के स्कूल के बच्चों दो दिन पहले बस से टूर पर वाराणसी गए थे। रविवार आधी रात में भी स्कूल के लिए वापस हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़के पांच बजे अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजापुर के पास एनएच-233 पर चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकरा गई और पुलिया पर पलट गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। 

इलाज के लिए बच्चों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार 53 बच्चों में 16 घायल हुए थे। एक बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया था। सूचना के बाद एसडीएम और सीओ बी मौके पहुंच गए। 

चालक ने बताया कि उससे तीन दिन से लगातार बस चलवाया जा रहा था। इसके कारण झपकी आई और हादसा हुआ। टूर पर गए बच्चों की बस रात 12 बजे के बाद वापस लाना भी नियमों का उल्लंघन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed