फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident in varanasi Two youths killed after overspeed car first trampled bike then cycle police searching accused driver

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत: वाराणसी में बेकाबू कार ने पहले बाइक फिर साइकिल को रौंदा, आरोपी चालक की तलाश में पुलिस

Thu, 27 Jan 2022 08:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Jan 2022 08:41 PM IST
सार

वाराणसी के लोहता क्षेत्र के केराकतपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक और साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस आरोपी कार और चालक के बारे में पता लगा रही है।  

विज्ञापन
road accident in varanasi Two youths killed after overspeed car first trampled bike then cycle police searching accused driver
चार लोगों को धक्का मारने के बाद दीवार से टकराई अनियंत्रित कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के केराकतपुर गांव के सामने बेकाबू कार ने बाइक और साइकिल सवार को रौंद दिया। मंगलवार देर रात हुए हादसे में बाइक और साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों के जरिए पुलिस टीम आरोपी कार और चालक के बारे में पता लगा रही है।  

विज्ञापन


चंदापुर निवासी आशीष प्रजापति (26)  अपनी बाइक से रात में लोहता से चांदपुर की ओर से किसी काम से जा रहा था। जब वह केराकतपुर के सामने एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो विपरित दिशा से आ रही तेजरफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद भागने के चक्कर में कार ने  धमरिया निवासी साइकिल सवार लखन यादव (22) वर्ष को रौंद दिया। वहीं चालक मौके से कार लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


हादसे में घायल दोनों युवक काफी देर तक सड़क पर दर्द से छटपटाते रहे।  किसी तरह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान लखन यादव की बुधवार को जबकि गुरुवार तड़के आशीष की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतृकों के परिवार में कोहराम

हादसे से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। आशीष के पिता रामबचन के अनुसार वह गैस एजेंसी में मालवाहक ऑटो चलाता था और घर का एकलौता बेटा था। मां बिटुना देवी भी बेसुध रहीं। उधर, कबाड़ी का काम करने वाले लखन के परिजन भी बेसुध रहे। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी दोनों परिवारों के यहां पहुंचे और  ढांढस  बंधाया। पुलिस के अनुसार उक्त मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। 

बेकाबू कार के धक्के से चार लोग घायल, चालक की धुनाई

वाराणसी के गोलगड्डा स्थित देसी शराब ठेका के पास गुरुवार शाम अनियंत्रित कार चार लोगों को धक्का मारते हुए मंदिर की दीवार से टकरा गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कार चालक  की पिटाई की और कार क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने किसी तरह चालक को मुक्त कराया और सभी घायलों के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। शिवपुर निवासी कार चालक अतुल कुमार पड़ाव से चौकाघाट की ओर जा रहा था।

गोलगड्डा देशी शराब ठेका के पास कार का अगला चक्का भ्रष्ट हो गया। कार सड़क किनारे मौजूद गोलगड्डा निवासी रेनू (30), उर्मिला (26), बुलबुल डेढ़ वर्ष और साइकिल पर फेरी लगा कर प्लास्टिक का सामान बेचने वाले शैलपुत्री इलाके में रहने वाले अनीसउल इस्लाम (40) को धक्का मारते हुए सड़क किनारे मंदिर की दीवार से जा टकराई। पुलिस ने तुरंत घायलों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया।  
पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

तेलियाना घाट पर उतराया मिला युवक का शव

 आदमपुर स्थित तेलियानाला घाट पर बृहस्पतिवार को गंगा में 25 वर्षीय युवक का शव उतराया हुआ मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवा कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर आदमपुर अजीत कुमार वर्मा के अनुसार नीले रंग की जींस और काले रंग की टी शर्ट पहने युवक के जेब से मोबाइल बरामद किया गया है, जिससे परिक्षण के लिए फोरेंसिक लैब भिजवाया गया है। वहीं शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed