{"_id":"61f28af45d4c9e54115c6042","slug":"police-arrested-accused-of-raped-girl-blackmailing-by-making-obscene-videos-meet-on-facebook-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 27 Jan 2022 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 27 Jan 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
फेसबुक पर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को लंका पुलिस ने बुधवार को छित्तूपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालश में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
लंका थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व ही फेसबुक पर रितेश पांडेय से दोस्ती हुई और वह खुद को अविवाहित बताकर नजदीक आया। इसके बाद लंका, बीएचयू सहित गंगा घाटों पर उससे मुलाकात होती रही।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि इसी बीच गुमराह कर रितेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चोरी से उसका अश्लील वीडियो बनाया और मोबाइल पर वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। जब उसकी हरकतें और बढ़ती गईं और वीडियो काल करके परेशान करने लगा।
विज्ञापन
पढ़ेंः काशी विद्यापीठ: ऑनलाइन क्लास से नहीं जुड़ पा रहे छात्र, विश्वविद्यालय प्रशासन से गड़बड़ी की शिकायत
लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी रितेश पांडेय राजघाट स्थित भदऊ चुंगी का रहने वाला है। जिसे लंका थाना अंतर्गत छित्तूपुर से गिरफ्तार किया गया। युवती की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।