{"_id":"62eb7d6c4d073c2fdf11703c","slug":"road-accident-in-varanasi-two-killed-and-2-injured-after-pickup-and-dcm-collision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-डीसीएम के बीच टक्कर से दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-डीसीएम के बीच टक्कर से दो की मौत, दो घायल
Thu, 04 Aug 2022 01:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:34 PM IST
सार
वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर असवालपुर गांव के सामने गुरुवार अलसुबह पिकअप-डीसीएम के बीच टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर से पलटी पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर असवालपुर गांव के सामने गुरुवार अलसुबह पिकअप-डीसीएम के बीच टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जलालपुर जौनपुर से एक पिकअप ईंट लादकर वाराणसी की तरफ आ रही थी। फूलपुर थाना क्षेत्र के असवालपुर गांव समीप टायर पंचर होने के कारण पिकअप सड़क किनारे खड़ी हो गई। खलासी उसका टायर बदलने लगा। तभी जौनपुर की तरफ जा रहे सीएम ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना में टायर बदल रहे खलासी राधेश्याम प्रजापति (25) निवासी लट्ठीपुर आहन केराकत की कुचलने से मौत हो गई। इस भीषण हादसे में डीसीएम चालक लिफाकत अली निवासी गाजियबाद की मौत हो गई। पिकअप चालक सुनील यादव और लोडर शिवपूजन मौर्य (23) निवासी बदलापुर घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आनन-फानन घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, हादसे के बाद वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे किया। तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।