{"_id":"680331ccf6ba07a382033593","slug":"road-accident-in-varanasi-truck-overturned-looting-of-diesel-and-bananas-police-arrived-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ट्रक पलटते ही डीजल और केले की मची लूट, वाराणसी में गाय को बचाने में हुआ हादसा; पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ट्रक पलटते ही डीजल और केले की मची लूट, वाराणसी में गाय को बचाने में हुआ हादसा; पहुंची पुलिस
Sat, 19 Apr 2025 10:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:47 AM IST
सार
ग्रेटनाइट लदे ट्रक को खाई में पलटने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। चालक सही-सलामत था। वह तेलंगाना से माल लादकर संदहा जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। ट्रक के पलटते ही डीजल और केले की लूट शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
वाराणसी में ट्रक पलटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident in Varanasi: सारनाथ रिंग रोड पर शनिवार की भोर में ग्रेनाइट से लदा ट्रक साइड खड़े ट्रक को धक्का मारते हुए खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक को निकलवाने का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, शनिवार की भोर में लगभग 4 बजे हरहुआ की तरफ से तेलंगाना का शौकत खान ट्रक में ग्रेनाइट पत्थर लादकर संदहा डिलीवरी देने जा रहा था। सारनाथ के पास ककरहीया गांव के सामने दूसरी तरफ से अचानक आई गाय को बचाने में शौकत ने ट्रक को बाईं तरफ मोड़ लिया।
विज्ञापन
इससे साइड में खड़े ट्रक में उनकी ट्रक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक रिंग रोड किनारे खाई में पलट जाते हैं। चालक शौकत ने बताया कि तेलंगाना के करीमगंज से बीते 16 तारीख को ग्रेनाइट लाद कर ला रहा था, संदहा में डिलीवरी करनी थी।
विज्ञापन
बताया कि खाई में गिरते ही कुछ देर बाद 5-6 लोग पहुंचे लेकिन हमें बचाने की बजाए ट्रक के टैंक से 150 लीटर के करीब डीजल चुरा ले गए।
हादसे के बाद ट्रक से केला ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे ट्रक के चालक राजकुमार पटेल ने बताया कि महाराष्ट्र से 17 तारीख को केला लोड कर बिहार के समस्तीपुर में डिलीवरी को जाना था। रात काफी हो गई थी तो यहीं पर सड़क किनारे ट्रक लगाकर आराम कर रहा था। हादसे से पहले मैं और मेरा खलासी लघु शंका करने चले गए थे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन ट्रक पर लदा केला बर्बाद हो गया और वाहन भी।