{"_id":"6184e3960ebc785628706772","slug":"road-accident-in-varanasi-speed-havoc-one-killed-and-two-injured-after-head-on-collision-of-two-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में रफ्तार का कहर: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में रफ्तार का कहर: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी
Fri, 05 Nov 2021 01:26 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 05 Nov 2021 01:26 PM IST
सार
वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक अनिल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर रफ्तार का कहर नजर आया। चोलापुर थाना क्षेत्र के महावीर (ब्रह्मबाबा मंदिर) के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम बनियापुर निवासी अनिल यादव(40) अपनी चाय-पान की दुकान का सामान लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वो अपनी दुकान के पास पहुंचे कि सामने से आ रही तेजरफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के अगले टायर फट गए।
दुर्घटना में अनिल का सिर डिवाइडर टकराया और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार विशाल और छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः लापता किशोर की गला दबाकर हत्या, घर से एक किमी दूर खेत में मिला शव
परिजनों में कोहराम
इधर, अनिल की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। दीपावली का त्योहार मातम में तब्दील हो गया। मृतक तीन भाइयों में बीच का था। अनिल के तीन पुत्री और एक पुत्र है। बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पढ़ेंः वाराणसी में दिवाली पर हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, 4 दोस्तों पर लूट और हत्या का मुकदमा