फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   murder in varanasi missing minor boy dead body found in field family members ruckus

वाराणसी: लापता किशोर की गला दबाकर हत्या, घर से एक किमी दूर खेत में मिला शव, दो युवकों को पुलिस ने उठाया

Fri, 05 Nov 2021 11:42 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Nov 2021 11:42 AM IST
सार

वाराणसी के गंगापुर क्षेत्र के सुइचक उसरा हरिजन बस्ती के पीछे स्थित खेत में 16 वर्षीय किशोर का शव मिला। मृतक गुरुवार से लापता था। 

विज्ञापन
murder in varanasi missing minor boy dead body found in field family members ruckus
खेत में मिला किशोर का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया थाना अंतर्गत गंगापुर में किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पत्थर से सिर पर वार भी किया गया था। शुक्रवार सुबह किशोर का शव घर से एक किमी दूर खेत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। वहीं शव को कब्जे में लेकर रोहनिया पुलिस ने पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने किशोर के दो साथियों को हिरासत में लिया है। उधर, त्योहार के दिन किशोर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


रोहनिया गंगापुर वार्ड नंबर 2 आजाद नगर निवासी द्वारका राम का पुत्र दीपक (16 वर्ष) बृहस्पतिवार शाम 5 बजे से गायब था। परिजन उसके कई दोस्तों से पूछताछ करते हुए खोजबीन में जुटे हुए थे। रात के समय परिजन थाने भी गए थे।
विज्ञापन


सुबह जब ग्रामीण अपने खेत में धान कटाई के लिए पहुंचे तो दीपक का शव देखते ही चीखने-चिल्लाने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना दीपक के परिजनों को दी। दीपक के गले पर किसी गमछे से दबाने का निशान था और सिर को पत्थर से टकराकर मारा गया। पास में ही खून से सना पत्थरनुमा पीलर भी पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में दिवाली पर हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, 4 दोस्तों पर लूट और हत्या का मुकदमा

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

murder in varanasi missing minor boy dead body found in field family members ruckus
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कपड़े, पत्थर और आसपास से साक्ष्य इकठ्ठा किया। दीपक की मां मानती देवी और पिता द्वारका ने पड़ोस के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप रहा कि वह अक्सर हमारे बेटे को मारा-पीटा करता था।

मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर डॉ चारु दिवेदी परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली। वहीं पड़ोस के दो युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने  मोहनसराय-गंगापुर मार्ग  को जाम कर दिया। क्षेत्राधिकारी सदर के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। 
पढ़ेंः भदोही में आग से 4 जिंदगी खत्म: युवती की खुली नींद तो बची कई की जान, हादसे की कहानी तस्वीरों की जुबानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed