फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi on duty Traffic constable condition critical after hit by overspeed magic

Varanasi News: ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को तेजरफ्तार मैजिक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Mon, 27 Jun 2022 05:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Jun 2022 05:13 PM IST
सार

वाराणसी के संकुल भवन के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैफिक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Road accident in varanasi on duty Traffic constable condition critical after hit by overspeed  magic
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के संकुल भवन के पास तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना में ट्रैफिक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल सिपाही की तहरीर पर वाहन और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लालपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर कार्यरत कर्मवीर सोमवार को संकुल भवन ताड़ी खाना तिराहा के पास ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार मैजिक (यूपी 65 डीटी 2172) ने पीछे से कर्मवीर को टक्कर मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन


सड़क पर उछलकर गिरने के कारण कर्मवीर लहूलुहान हो गए। मौके पर साथ में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल जगदीश चौहान, सिपाही बृजेश चौहान और रामेश्वर तिवारी ने आननफानन घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति गंभीर होने पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed