वाराणसी: सड़क हादसे में महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल, बेटे ने तोड़ा दम
महिला सिपाही चिंता देवी (45) अपने बेटे अंकुर के साथ बाइक से जौनपुर आ रही थी।बमोखर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुर की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर बमोखर गांव के पास रविवार सुबह वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, वहीं हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायल महिला और बेटे को सातोमहुआ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। वाहन चलाते समय बेटे ने हेलमेट भी नहीं पहना था।
मऊ के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत रायपुर पलिया गांव निवासी लल्लन पाल की पत्नी चिंता देवी (42) यूपी पुलिस में महिला कांस्टेबल है और जौनपुर के पीआरवी में तैनात है। परिवार के सभी सदस्य कैंट के फुलवरिया स्थित मकान में रहते हैं। सुबह जौनपुर में ड्यूटी खत्म होने के बाद चिंता देवी अपने बेटे अंकुर (18) के साथ फुलवरिया स्थित मकान पर लौट रही थी।
अंकुर की बाइक जैसे ही वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन मार्ग स्थित बमोखर गांव के पहुंची तभी अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मां और बेटे को आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया।
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार बेटा अंकुर 12वीं का छात्र था। बड़ागांव इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।