फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi fruit seller died due to Bullet rider school student hit him

Varanasi News: स्कूल जा रहे बुलेट सवार छात्र ने फल विक्रेता को मारी टक्कर, मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 29 Aug 2022 03:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 29 Aug 2022 03:21 PM IST
सार

वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत लेबर चौराहे के संजय नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह बुलट की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत हो गई।

विज्ञापन
Road Accident in varanasi fruit seller died due to Bullet rider school student hit him
जैतपुरा थाने के बाहर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौकाघाट स्थित काली माता मंदिर (संजय नगर कॉलोनी) के पास सोमवार सुबह बुलेट बाइक की टक्कर से फल विक्रेता सोनू सोनकर (35) की मौत हो गई। सोनू अपने बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर वापस लौट रहा था। बुलेट को स्कूली छात्र चला रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


वहीं सोनू की मौत से आक्रोशित परिजनों सहित आसपास के लोगों ने चौकाघाट पानी टंकी के पास सड़क जाम कर दिया। मुआवजे और छात्र पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  
विज्ञापन


चौकाघाट काली मंदिर स्थित कच्चिवा निवासी सोनू घर के पास ही फल बेचने का काम करता था। सोमवार सुबह वह अपने बच्चों को पास में स्थित स्कूल छोड़ कर घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार छात्र ने सोनू को टक्कर मार दी।  आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road Accident in varanasi fruit seller died due to Bullet rider school student hit him
इसी बुलेट से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

बुलेट सवार छात्र निवासी संजय नगर कॉलोनी को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिस बुलेट से हादसा हुआ वो 10 दिन पहले ही खरीदी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed