{"_id":"630c8c301849e102eb016aa6","slug":"road-accident-in-varanasi-fruit-seller-died-due-to-bullet-rider-school-student-hit-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्कूल जा रहे बुलेट सवार छात्र ने फल विक्रेता को मारी टक्कर, मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्कूल जा रहे बुलेट सवार छात्र ने फल विक्रेता को मारी टक्कर, मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम
Mon, 29 Aug 2022 03:21 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 29 Aug 2022 03:21 PM IST
सार
वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत लेबर चौराहे के संजय नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह बुलट की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत हो गई।
विज्ञापन
जैतपुरा थाने के बाहर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौकाघाट स्थित काली माता मंदिर (संजय नगर कॉलोनी) के पास सोमवार सुबह बुलेट बाइक की टक्कर से फल विक्रेता सोनू सोनकर (35) की मौत हो गई। सोनू अपने बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर वापस लौट रहा था। बुलेट को स्कूली छात्र चला रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वहीं सोनू की मौत से आक्रोशित परिजनों सहित आसपास के लोगों ने चौकाघाट पानी टंकी के पास सड़क जाम कर दिया। मुआवजे और छात्र पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
चौकाघाट काली मंदिर स्थित कच्चिवा निवासी सोनू घर के पास ही फल बेचने का काम करता था। सोमवार सुबह वह अपने बच्चों को पास में स्थित स्कूल छोड़ कर घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार छात्र ने सोनू को टक्कर मार दी। आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इसी बुलेट से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बुलेट सवार छात्र निवासी संजय नगर कॉलोनी को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिस बुलेट से हादसा हुआ वो 10 दिन पहले ही खरीदी गई थी।