फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi Father killed and two daughters injured on NH 2

सड़क हादसे में दो की मौत: वाराणसी में वाहन की टक्कर से पिता की मौत, दो बच्चे घायल, फल विक्रेता पर चढ़ाई बुलेट

Mon, 29 Aug 2022 12:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 29 Aug 2022 12:14 PM IST
सार

वाराणसी मे सोमवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi Father killed and two daughters injured on NH 2
सांकेतिक फोटो

विस्तार

एनएच-दो पर स्थित विश्वसुंदरी पुल पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। वहीं उसके दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


डेहिया रामनगर निवासी नंदलाल उर्फ नंदू पटेल (37) अपने ससुराल कुरहुआ गांव से लौट रहा था। साथ में उसके दो बच्चे राखी (13) व राज (11) भी बाइक पर सवार थे। विश्वसुंदरी पुल पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां नंदलाल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पत्नी आरती और बेटे राहुल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक पेंटर का काम कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था।
विज्ञापन


बुलेट की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत
जैतपुरा थाना अंतर्गत लेबर चौराहे के संजय नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह बुलट की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत हो गई। लोगों ने बुलेट सवार को पकड़ा और पुलिस को सौंपा। चौकाघाट निवासी सोनू कुमार (35) फल विक्रेता था। सुबह बच्चों को पास में ही स्कूल छोड़ने गया और पैदल ही घर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी तेज रफ्तार बुलेट सवार ने सोनू को रौंद दी। हादसे में घायल सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पढ़ेंः प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed