फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in Varanasi Bullet motorcycle rams into stationary truck youth died

वाराणसी में हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में शख्स की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Fri, 04 Sep 2026 04:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 04 Sep 2026 04:41 PM IST
सार

वाराणसी में तेज रफ्तार बुलेट खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Road accident in Varanasi Bullet motorcycle rams into stationary truck youth died
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर गोसाईपुर चौराहे के समीप गुरुवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में बुलेट बाइक के पीछे से जा घुसने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार मनीष पटेल (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी खुशबू पटेल समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार सरैया नंबर एक गांव निवासी शिवलखन पटेल के पुत्र मनीष पटेल गुरुवार की रात बुलेट से रूपापुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे वह वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर गोसाईपुर चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। 
विज्ञापन


अंधेरा होने के कारण मनीष को ट्रक का अंदाजा नहीं हो सका और उनकी तेज रफ्तार बुलेट पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। मनीष को गंभीर हालत में बाइक से अलग कर तत्काल उपचार के लिए भेजा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। मनीष की मौत की खबर सुनते ही पत्नी खुशबू पटेल बेसुध हो गईं। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी परिवार के घर पहुंच गए। हर किसी की जुबान पर हादसे को लेकर अफसोस था। 

मनीष पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। परिवार के लोगों के अनुसार वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। मृतक का चार वर्षीय पुत्र लड्डू अभी हादसे और मौत की गंभीरता से अनजान है। पिता की मौत से अनजान मासूम को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर; खतरे के निशान के करीब पहुंचीं गंगा

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बुलेट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed