फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi Bike rider woman dies after being hit by truck her son life narrowly saved

दर्दनाक हादसा: वाराणसी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, बेटे की बाल-बाल बची जान

Sat, 16 Apr 2022 04:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 04:46 PM IST
सार

वाराणसी के हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे कोइराजपुर गांव के पास शनिवार सुबह ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। उसका पुत्र बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
Road accident in varanasi Bike rider woman dies after being hit by truck her son life narrowly saved
हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे कोइराजपुर गांव के पास शनिवार सुबह बेकाबू ट्रेक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के पुत्र की जान बाल-बाल बची। हालांकि वो गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


चौकाघाट ढेलवरिया निवासी दुर्गावती देवी (45) पत्नी रसीले मौर्या अपने बड़े बेटे अभिषेक (25) के साथ बाइक से भगतूपुर जमीन देखने जा रही थी।  कोइराजपुर गांव के पास वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रहे तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार मां और बेटे सड़क पर गिर गए। ट्रक का पिछला चक्का महिला पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर गंभार रूप से घायल बेटे ने मां का शव देखा तो अचेत हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को हरहुआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेफर कर दिया गया। इधर हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक पर कोयला लदा था।  बड़ागांव थाने की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed