फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi bike rider dies and wife son injured due to truck hit his bike

Road Accident: वाराणसी में बेकाबू बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और पुत्र घायल

Tue, 16 May 2023 01:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 May 2023 01:53 PM IST
सार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। बाबतपुर- जमालापुर मार्ग पर  बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi bike rider dies and wife son injured due to truck hit his bike
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र की हालत गंभीर है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाबतपुर- जमालापुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


रोहनिया क्षेत्र के  बैरवन निवासी धर्मेंद्र पटेल (37) भांजी की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से बराई जा रहे थे। साथ में पत्नी सावित्री पांच वर्षीय पुत्र को गोद में लेकर बैठी थी। नथईपुर तिराहे पर एक डीजे वाहन को बचाने के चक्कर में अचानक से चालक ने ट्रक को बायें मोड़ दिया। इस दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र, उसकी पत्नी और बच्चा सड़क पर गिरे। धर्मेंद्र का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  वहीं पत्नी सावित्री और बेटे आयुष को गंभीर चोटें आईं। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए आनन-फानन घायल मां और बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन का सीमांकन करने पहुंची टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल पर पहुंचे धर्मेंद्र के परिजनों में कोहराम मचा रहा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर बाबतपुर-जमालापुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर रोहनिया विधायक सुनील पटेल भी मौके पर पहुंच।

परिजनों को सांत्वना देने के साथ आक्रोशित ग्रामीणों के समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम पिंडरा अंशिका दीक्षित, एसीपी अमित पांडेय, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed