फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stones pelting on team that reached to demarcate land in Transport Nagar Varanasi

Varanasi: ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन का सीमांकन करने पहुंची टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Tue, 16 May 2023 04:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 May 2023 04:39 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन के सीमांकन के लिए पहुंची वीडीए और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन
Stones pelting on team that reached to demarcate land in Transport Nagar Varanasi
वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया में ट्रांसपोर्ट नगर योजना को धरातल पर उतारने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची तो बवाल हो गया। करनाडाडी गांव में जमीन के सीमांकन के लिए पहुंची वीडीए और पुलिस की टीम पर स्थानीय किसानों ने पथराव कर दिया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने मोर्चा संभाला। पत्थरबाजी के बाद हालात को काबू में लेने के लिए वहां पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। तब जाकर सीमाकंन का काम शुरू किया गया। पथराव और लाठीचार्ज में कई किसान और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। किसान प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर योजना का विरोध कर रहे हैं। कई ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

लंबे वक्त से हो रहा  ट्रांसपोर्ट नगर योजना का विरोध 

करीब 20 साल पहले मोहनसराय के आसपास के चार गांवों में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के लिए 89 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना था। इसमें 1194 किसानों को 45 हेक्टेयर जमीन का मुआवजा वितरित करने के बाद किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया। विरोध के चलते ट्रांसपोर्ट नगर योजना ही अधर में लटक गई और वीडीए मुआवजा बांटने के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं ले पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज की तारीख के हिसाब से मुआवजा मांग रहे किसान

Stones pelting on team that reached to demarcate land in Transport Nagar Varanasi
वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मामला शासन के संज्ञान में आने के बाद इस योजना पर फिर से कार्रवाई शुरू हुई। मुआवजा ले चुके किसानों की जमीन का सीमाकंन करने सोमवार को पूरी टीम के साथ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभिषेक गोयल भारी पुलिस बल के साथ करनाडाडी गांव पहुंचे। जेसीबी से खुदाई कर सीमाकंन का काम शुरू ही हुआ था कि भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।

Stones pelting on team that reached to demarcate land in Transport Nagar Varanasi
वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

सभी जेसीबी के आगे खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। किसानों का कहना था कि सरकार सिर्फ उसी जमीन पर कब्जा करे जिसका मुआवजा वो दे चुकी है। जिन जमीनों का मुआवजा किसानों ने नहीं लिया है उसे जबरदस्ती कब्जा ना किया जाए। किसान आज की तारीख के हिसाब से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर किसान मौके पर पहुंचे।
 

करीब दो घंटे तक रही अफरातफरी की स्थिति

Stones pelting on team that reached to demarcate land in Transport Nagar Varanasi
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

वहां जेसीबी से खुदाई को रोकने की मांग करने लगे। प्रशासन और किसानों के बीच बात बढ़ गई और फिर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस टीम समेत वीडीए टीम को पीछे हटना पड़ा। हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स वहां पहुंची। पुलिस ने लाठी भांज कर प्रदर्शन कर रहे को तितर-बितर कर दिया। किसानों के बीच भगदड़ मच गई। कई महिलाएं घायल हो गईं। 
 

इधर, पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में दर्जनों किसान राजातालाब तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed