फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in Varanasi Bike collided with electric pole youth dies due to high voltage wire in sarnath fellow injured

वाराणसी: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, न्यू ईयर पार्टी मनाकर लौट रहे दो युवक घायल

Sun, 02 Jan 2022 12:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Jan 2022 12:04 PM IST
सार

शनिवार देर रात सारनाथ से वाराणसी के तरफ आ रही तेजरफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

विज्ञापन
Road accident in Varanasi Bike collided with electric pole youth dies due to high voltage wire in sarnath fellow injured
विद्युत पोल का मरम्मत करते बिजली विभाग के कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक विद्युत पोल से जा टकराई थी। दोनों  न्यू ईयर पार्टी से लौट रहे थे। घटना में घायल दोनों युवक अचेत हो गए थे। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आशापुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हादसा पुराना पुल स्थित संकटा माता मंदिर के पास हुआ। शनिवार देर रात करीब एक बजे सारनाथ से वाराणसी के तरफ आ रही तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई थी।

विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बाधित

Road accident in Varanasi Bike collided with electric pole youth dies due to high voltage wire in sarnath fellow injured
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

 इधर, बिजली का तार टूटने से रात एक बजे से ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार सुबह जलकल के ट्यूबवेल से जलापूर्ति बंद रही।  बिजली विभाग के अवर अभियंता हरिश्चंद्र ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है। जल्द ही पुल्कोहना, पुराना पुल, दीनदयालपुरम, दानियालपुर में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
पढ़ेंः ट्यूशन को निकली किशोरी ने गंगा में लगाई छलांग, पुल के पास मिला स्कूल बैग और मोबाइल, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed