{"_id":"5c6c229cbdec2273a0326350","slug":"road-accident-in-mirzapur-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में 80 फिट गहरी खाई में गिरा कंटेनर, दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में 80 फिट गहरी खाई में गिरा कंटेनर, दो की गई जान
Wed, 20 Feb 2019 10:30 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
खाई में पलटा ट्रक
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक भयावह हादसा हो गया। केमिकल लदा एक ट्रक 80 फिट गहरी खाई में गिर गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
सोनभद्र के रेनुकूट के ग्रासीम इंडस्ट्री लिमिटेड केमिकल डिवीजन से शनिवार की रात दस बजे ट्रक के कंटेनर में चालक 17 हजार बोरी में साढ़े 42 टन एल्मुनियम क्लोराइड लादकर पंजाब के केमिकल फर्मास्यूटिकल कंपनी, सगरूर जनपद के बरनाला स्थित चन्ना मेमो रोड फतेहगढ़ जाने के लिए निकला था।
चालक के साथ रेनुकूट से ही तीन अन्य ट्रांसपोर्टर भी कंटेनर में सवार हो गए थे। कंटेनर सोमवार की रात डेढ़ बजे क्षेत्र के हनुमान घाटी के समीप पहुंचा था। इसी दौरान वह बेकाबू होकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन
हादसे में चौधरी ट्रांसपोर्ट के एरिया मैनेजर देवीशंकर (58) पुत्र काशी नरेश निवासी बरजीकला गोपीगंज भदोही और रवींद्र नाथ पाठक (52) पुत्र शोभा प्रसाद निवासी पटेहरा जिगना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक सतीश (40) पुत्र रमेश चंद्र निवासी कबूलपुर बीबीनगर बुलंदशहर और संजीव (41) पुत्र ओंकारनाथ नादौन हमीरपुर घायल हो गए।