फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in Jaunpur father and son died

जौनपुर में बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा-भतीजा को कुचला, सड़क पर बाइक फिसलने से हादसा

Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Jaunpur father and son died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर शहर के सेंट पैट्रिक स्कूल के पास जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। दोनों त्रयोदशाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रेलर को छोड़कर चालक फरार हो गया। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। मृतकों की शिनाख्त उनके आधार कार्ड से हुई। पुलिस ने काफी देर बाद वाहन को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।

विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के मोइनुद्दीनपुर गांव निवासी अंबिका सिंह (60) अपने पुत्र संजय सिंह की ससुराल में आयोजित त्रयोदशाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने भतीजे सोनू सिंह (35) के साथ बाइक से केराकत जा रहे थे। पचहटिया स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल के पास सड़क किनारे पड़ी मिट्टी पर अचानक बाइक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने दोनों को चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से मृतकों की शिनाख्त की। काफी देर तक उन्हें पिता-पुत्र ही माना जाता रहा, बाद में घरवाले पहुंचे तो स्थिति स्पष्ट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रेलर को छोड़कर फरार हो गया। बीच सड़क वाहन खड़ा हो जाने के चलते जौनपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर आवागमन थम गया। पुलिस ने किसी तरह ट्रेलर को हटवाकर रास्ता खाली करवाया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed