{"_id":"67b9cf54edf451aac600b194","slug":"road-accident-bike-rider-dies-during-treatment-mourning-in-the-house-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : सड़क हादसा ; बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत, घर में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : सड़क हादसा ; बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत, घर में मातम का माहौल
Sat, 22 Feb 2025 06:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 22 Feb 2025 06:51 PM IST
सार
बीती पांच फरवरी को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ागांव थानाक्षेत्र के बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर बाबतपुर बाजार के समीप 5 फरवरी की रात 8 बजे हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार पांडेय (निवासी असवालपुर, पिंडरा, फुलपुर) के रूप में हुई है।
वह अपनी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के पिता शिवनारायण पांडेय ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के घर में मातम का माहौल है।