फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RK Chaudhary said to stop migration mini industries set up at village level

ग्राम पंचायत स्तर पर लगे मिनी उद्योग, तभी रुकेगा पलायन: आरके चौधरी

Sat, 10 Apr 2021 05:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Apr 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
RK Chaudhary said to stop migration mini industries set up at village level
वेबिनार में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल में औद्योगिक आस्थानों की कमी के चलते यहां के उद्यमी अन्य राज्यों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि पूर्वांचल में ग्राम पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे मिनी औद्योगिक आस्थान विकसित किए जाएं। भूमि आवंटन के लिए उस क्षेत्र के उद्यमी को प्राथमिकता मिले तो इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सघन औद्योगीकरण में सफलता मिलेगी और उद्यमियों के साथ ही कामगारों का पलायन भी थमेगा। यह बातें आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने शनिवार को आयोजित वेबिनार में कहीं।

विज्ञापन


इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित वेबिनार में पूर्वांचल भर के शामिल उद्यमियों ने अपनी समस्याओं व सुझाव को रखा। तय हुआ कि इन समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री को जल्द ही एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि पूर्वांचल (वाराणसी) में सरकारी क्षेत्र के किसी हिस्से में बड़ा कारखाना लगाया जाए (वाराणसी में बरेका के बाद से कोई बड़ा कारखाना नहीं लगा) इसमें इस क्षेत्र में हजारों एन सिलयरी कारखाने लगने कि संभावनाए बनेगी और पूर्वांचल के कामगारों को रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि औद्योगिक आस्थानों व एरिया को फ्रीहोल्ड किए जाने की आवश्यकता है। राज्य सरकार ने अपनी चुनाव घोषणा पत्र में इसकी चर्चा भी की थी। कम स्थान पर ज्यादा से ज्यादा कारखाने लग सके उसके लिए फ्लेटेड फैक्ट्री लगाने के लिए भी अनुमोदित दिया जाना चाहिए।

उद्यमियों ने कहा कि उद्योग के कनेक्शन ऑनलाइन करने के बावजूद विद्युत विभाग का पोर्टल काम नहीं करता, जिसके कारण नए उद्योगों अधिभार संयोजन का इस्टीमेट जमा करने में परेशानी होती है। निवेश मित्र पोर्टल पर प्रदान कि गई 72 घंटे वाली योजना भी पूर्णरूप से कार्य नहीं कर रही है। इसी प्रकार इलेक्ट्रिक ड्यूटी पर मिलने वाली छूट के लिए भी उद्यमी उद्योग विभाग से विद्युत सुरक्षा विभाग तक के चक्कर लगाने में अपनी उर्जा खपा रहा है।

निवेश मित्र पोर्टल बराबर काम ही नहीं कर रहा है। वेबिनार में शामिल यूआर सिंह, राहुल मेहता, राजकुमार शर्मा, ओप बदलानी, प्रशांत अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, सुरेश पटेल, संजय गुप्ता, अरविन्द भालोटिया, अनुज डिडवानिया, गाजीपुर से चैप्टर चेयरमैन वशिष्ठ यादव, जौनपुर से चैप्टर चेयरमैन बृजेश, मिर्ज़ापुर से चैप्टर चेयरमैन मोहन अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, हर्षद तन्ना आदि उद्यमी शामिल रहे। धन्यवाद ज्ञापित मंडल अध्यक्ष नीरज पारीख एवं चैप्टर चेयरमैन दीपक बजाज ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed