{"_id":"340c2012b136485666abe1743b1a6744","slug":"rise-in-poorvanchal-is-of-sunny-gang-confessed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में बढ़ रहा सनी गैंग का कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में बढ़ रहा सनी गैंग का कुनबा
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जरायम जगत में कुख्यात सनी गैंग अब पूरे पूर्वांचल में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश में है। उसके गिरोह में अब तक 18 से अधिक गुर्गों के शामिल होने की जानकारी ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
सनी के इशारे पर यह गैंग वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली सहित पूर्वांचल के दूसरे जिलों में गुंडा टैक्स वसूलने के साथ ही भाड़े पर कारोबारियों की हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार पेट्रोल पंप मालिक अरविंद सिंह की हत्या में भी सनी सिंह का हाथ पाया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस उसके तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन सरगना सनी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
मूलत: जौनपुर का रहने वाला सनी सिंह का नाम जरायम जगत में वर्ष 2012 में गाजीपुर के सैदपुर में सराफा बंधु अजय, विजय बरनवाल की हत्या के बाद प्रकाश में आया। इसके बाद अपराध जगत में वह सुर्खियों में ही नहीं आया, बल्कि पुलिस के लिए सिरदर्द भी बन गया।
विज्ञापन
पुलिस को पता चला है कि उसके गिरोह में अब तक 18 से अधिक गुर्गे शामिल हो चुके हैं। इनके जरिये सनी पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में अपना नेटवर्क मजबूत करने में जुटा है। अप्रैल माह में सनी गैंग ने गाजीपुर के सादात में एक दवा व्यवसायी से ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस सनी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। 18 मार्च को आजमगढ़ के देवगांव में सराफ और सात अप्रैल को वाराणसी के फूलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार अरविंद सिंह की हत्या में भी पुलिस को कुख्यात सनी की तलाश है।