फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ribu shrivastav take his nomination back from cantt seat

वाराणसी में सपा-कांग्रेस गठबंधन टूटते -टूटते बचा, रीबू श्रीवास्तव ने नाम वापस लिया

Mon, 20 Feb 2017 03:16 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 20 Feb 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
ribu shrivastav take his nomination back from cantt seat
रीबू ने दावा किया था , सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कैंट विधानसभा सीट पर कांग्रेस-सपा गठबंधन टूटते-टूटते बचा। नाम वापसी  के अंतिम दिन सोमवार को कैंट विधानसभा सीट से रीबू श्रीवास्तव ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह तक कोई भी प्रत्याशी पर्चा वापस लेने को तैयार नहीं था। कांग्रेस-सपा गठबंधन खतरे में थी।
मगर दोपहर बाद रीबू श्रीवास्तव को पार्टी का निर्देश मिला और उन्होंने कचहरी जाकर अपना नामामकन वापस ले लिया। कचहरी के बाहर डबडबाई आंखो और रुंधे गले से रीबू ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिकट दिया था।
विज्ञापन


आज उन्होंने फोन कर कहा कि नामांकन वापस ले लो तो ले लिया। हमारी पूरी आस्था समाजवादी पार्टी में थी और रहेगी।

रीबू श्रीवास्तव के साथ सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल और शहर उत्तरी के प्रत्याशी समद अंसारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि इस सीट पर गठबंधन के तहत पहले कांग्रेस उम्मीदवार अनिल श्रीवास्तव ने नामांकन किया। नामांकन के अंतिम दिन सपा नेत्री रीबू श्रीवास्तव ने भी इस सीट से नामांकन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया की पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें सिंबल दे दिया है। नामाकंन के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed