फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Revolt in Samajwadi Party Pallavi Patel Came with Congress to fight for backward and Dalit society

सपा में बगावत की सुगबुगाहट: पल्लवी पटेल का बड़ा एलान, स्वामी प्रसाद के खास पूर्व विधायक का चौंकाने वाला दावा

Sun, 18 Feb 2024 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Feb 2024 10:35 AM IST
सार

राज्यसभा के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी में बगावत की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सिराथू विधायक पल्लवी पटेल का कहना है कि पिछड़ा और दलित समाज की लड़ाई के लिए कांग्रेस के साथ आई हूं। 

विज्ञापन
Revolt in Samajwadi Party Pallavi Patel Came with Congress to fight for backward and Dalit society
Samajwadi Party - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल कमरोवादी की शीर्ष नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि पिछड़ा और दलित समाज की लड़ाई के लिए कांग्रेस के साथ आई हैं। हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। जहां अन्याय होगा वहां न्याय के लिए लड़ेगी। पल्लवी पटेल ने राहुल गांधी का गोदौलिया पर स्वागत किया।
विज्ञापन


पल्लवी पटेल भी अपनाए हुए हैं बगावती तेवर
सपा की विधायक पल्लवी पटेल भी राज्यसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को वोट न देने का एलान कर चुकी हैं। उन्होंने भी प्रत्याशी तय करने में पीडीए का ख्याल न रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में रायबरेली में शामिल होने का निर्णय लिया है, जबकि पल्लवी शनिवार को ही वाराणसी में इस यात्रा में शामिल हुईं। स्वामी प्रसाद मौर्य भी रविवार को प्रयागराज में इस यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा विधायक इंद्रजीत सरोज समेत 4-5 विधायकों के भाजपा से संपर्क की चर्चाएं
उधर, सपा विधायक इंद्रजीत सरोज समेत 4-5 विधायकों के भाजपा में संपर्क की चर्चाएं हैं। सपा विधायक पल्लवी पटेल खुला एलान कर चुकी हैं कि वह सपा के राज्यसभा प्रत्याशियों को वोट नहीं देंगी, क्योंकि इन्हें तय करने में पीडीए का ख्याल नहीं रखा गया।

वहीं, महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खासमखास व तिंदवारी से पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने भी मोर्चा खोल दिया है। उनका दावा है कि पीडीए समर्थक सपा के विधायक राज्यसभा प्रत्याशी आलोक रंजन और जया बच्चन को वोट नहीं देंगे। उन्होंने इस मुद्दे पर पार्टी विधायकों में फूट का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बोले जाने वाले शब्दों पर सपा नेतृत्व अंकुश नहीं लगा पा रहा है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक इंद्रजीत सरोज समेत सपा के 4-5 विधायक भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। ये सभी वे विधायक हैं, जिन्हें इंद्रजीत सरोज ने ही वर्ष 2022 में पैरवी करके सपा का टिकट दिलवाया था। उनके भी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही है।

यहां बता दें कि सपा विधायक इंद्रजीत सरोज और भाजपा एमएलसी रामचंद्र प्रधान करीब ढाई महीने पहले ही समधी बने हैं। हालांकि, इस संबंध में इंद्रजीत सरोज से संपर्क की कोशिश की, पर उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था।

भाजपा फैला रही पाला बदलने की अफवाह
सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इंद्रजीत सरोज बहुत ही समझदार और पार्टी के निष्ठावान नेता हैं। उनके पाला बदलने की अफवाह भाजपा षड्यंत्र के तहत फैला रही है। बृजेश प्रजापति के बयान के बारे में मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed