{"_id":"61140a41a43a855a4060beec","slug":"revealed-of-prostitution-after-money-dispute-woman-arrested-who-threw-teenager-in-prostitution-running-near-circuit-house-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसे के विवाद में खुली पोल: किशोरी आई थी काम मांगने, जबरन देह व्यापार में धकेला, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के विवाद में खुली पोल: किशोरी आई थी काम मांगने, जबरन देह व्यापार में धकेला, महिला गिरफ्तार
Thu, 12 Aug 2021 09:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:56 AM IST
सार
जौनपुर जिले के लाइन बजार की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि सर्किट हाउस के पास किराये के कमरे में रहने वाली जुबैदा खान उर्फ आरती देह व्यापार की संचालिका है। महिला ने अपने कमरे पर नौ अगस्त की रात को बुलवाया और दो ग्राहकों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
वाराणसी में सर्किट हाउस के पास देह व्यापार संचालित होने का मामला सामने आया है। किशोरी को जबरन देह व्यापार में धकेलने और पैसे के विवाद मामले में कैंट थाने की पुलिस ने बुधवार को सर्किट हाउस के पास रहने वाली आरोपी एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
जौनपुर जिले की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि सर्किट हाउस के पास किराये के कमरे में रहने वाली जुबैदा खान उर्फ आरती देह व्यापार की संचालिका है। महिला ने अपने कमरे पर नौ अगस्त की रात को बुलवाया और दो ग्राहकों के हवाले कर दिया। उसने ग्राहकों से अधिक पैसा भी वसूल लिया।
विज्ञापन
इस पर वह टॉयलेट के बहाने भाग निकली। किशोरी के अनुसार दो साल पहले सड़क हादसे में उसके मां-बाप की मौत के बाद वह 21 जुलाई को मुंबई जाने के लिए वाराणसी स्थित कैंट रेलवे स्टेशन आई थी। स्टेशन पर ही उसकी मुलाकात ऑटो चालक से हुई। ऑटो चालक ने काम दिलाने के बहाने सर्किट हाउस के पास किराए के कमरे में रहने वाली आरती के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन
आरती उससे देह व्यापार कराने लगी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देती थी और कमरे का दरवाजा बंद रखती थी। इधर पैसे को लेकर युवती का आरती से झगड़ा होने लगा। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।