{"_id":"5b7c300842c792463d4aca0e","slug":"retired-police-constable-commit-suicide-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारनाथ में रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारनाथ में रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ के आशापुर रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार की सुबह सेवानिवृत्त पुलिस कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह (52) ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
देवरिया जिले के करौता सलेमपुर निवासी अशोक पहड़िया क्षेत्र के अशोक विहार में किराए के मकान में रहता था। सुबह 9:30 बजे के लगभग आशापुर रेलवे क्रासिंग के समीप नई दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन के आगे कूद कर अशोक ने आत्महत्या कर ली। अशोक के बेटे हर्ष सिंह ने शव की शिनाख्त की और बताया कि उसके पिता पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चेतगंज थाने पर तैनात थे।
लगभग चार वर्ष पूर्व तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पेंशन पर भेज दिया था, लेकिन इसकी वजह स्पष्ट नहीं की थी। इस बात को लेकर अशोक सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। फिलहाल वो संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में गार्ड की नौकरी करते थे। विगत कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति अच्छी ठीक नहीं थी और उपचार कराया जा रहा था।