फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Retired Police constable commit suicide in varanasi

सारनाथ में रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Tue, 21 Aug 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 21 Aug 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
Retired Police constable commit suicide in varanasi
सारनाथ के आशापुर रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार की सुबह सेवानिवृत्त पुलिस कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह (52) ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


देवरिया जिले के करौता सलेमपुर निवासी अशोक पहड़िया क्षेत्र के अशोक विहार में किराए के मकान में रहता था। सुबह 9:30 बजे के लगभग आशापुर रेलवे क्रासिंग के समीप नई दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन के आगे कूद कर अशोक ने आत्महत्या कर ली। अशोक के बेटे हर्ष सिंह ने शव की शिनाख्त की और बताया कि उसके पिता पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चेतगंज थाने पर तैनात थे।
विज्ञापन


लगभग चार वर्ष पूर्व तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पेंशन पर भेज दिया था, लेकिन इसकी वजह स्पष्ट नहीं की थी। इस बात को लेकर अशोक सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। फिलहाल वो संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में गार्ड की नौकरी करते थे। विगत कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति अच्छी ठीक नहीं थी और उपचार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed