{"_id":"93567e7b5fcca3b894cf169801cca5eb","slug":"retired-employee-rewarded-by-railway-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे व डीरेका के कई कर्मचारी गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए। इन्हें साथी कर्मचारियों और अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। साथ ही उनके समस्त देयों का भी भुगतान किया गया।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित सीआईटी स्टेशन कार्यालय पर आयोजित समारोह इसमें डिवीजनल सीआईटी जेपीएन उपाध्याय को विदाई दी गई। इस दौरान चीफ ट्रैफिक मैनेजर रवि प्रकाश चतुर्वेदी, स्टेशन मैनेजर एके पांडेय, असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ सुकुमार पॉल ने उनकी सेवा और योगदान पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस मौके पर रेल मंत्री से सम्मान प्राप्त कर लौटे सीआईटी रोस्टर विनोद सिंह को बधाई दी गई। कार्यक्रम में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के शाखा मंत्री राजेश सिंह, नकवी अहमद, अब्दुल कलाम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इसी प्रकार डीरेका में सेवानिवृत्त हुए नौ अधिकारियों, कर्मचारियों को विदाई दी गई। मुख्य लेखाधिकारी हृदय नारायण ने चेक के जरिये इनके देयकों का भुगतान किया।