फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Reservation list released of 632 seats of BDC in varanasi

वाराणसी: बीडीसी की 632 सीटों के आरक्षण की सूची जारी, यहां मिलेगी आठों ब्लाकों की विस्तृत सूची 

Fri, 05 Mar 2021 11:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 05 Mar 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Reservation list released of 632 seats of BDC in varanasi
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के जिले के आठों ब्लॉकों पर 1007 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और 8978 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार बीडीसी की 632 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्यों की 5525 सीटें आरक्षित की गई है। इन पर आठ मार्च तक आपत्ति कर सकते हैं।

विज्ञापन


बीडीसी की सूची में अनुसूचित जनजाति महिलाओं के आठ, अनुसूचित जनजाति के लिए एक, अनुसूचित जाति महिला के लिए 61 और अनुसूचित जाति के लिए 115 सीटें आरक्षित हैं। इनके अलावा पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 93 और पिछड़ा वर्ग के लिए 177 सीटें,  महिलाओं के 177 सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन


चोलापुर ब्लॉक में 119 सीटें है। इनमें से 41 सीटें को छोड़कर बाकी सभी सीटें आरक्षित हैं।  पिंडरा की 138 सीटों में से 51 सीटें अनारक्षित हैं। बड़ागांव की 116 सीटों में से 43 को छोड़कर बाकी सभी सीटें आरक्षित हैं। सेवापुरी की 119 सीटों में से 45 सीटें अनारक्षित हैं। आराजीलाइन की 181 सीटों में से 70 सीटें अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Reservation list released of 632 seats of BDC in varanasi
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

काशी विद्यापीठ की 119 सीटों में से 48 सीटों को छोड़कर बाकी आरक्षित हैं। हरहुआ की 100 में से 36 और चिरईगांव की 115 सीटों में से 41 सीटें अनारक्षित हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची में अनुसूचित जनजाति महिलाओं की 36, अनुसूचित जनजाति के लिए 15, अनुसूचित जाति महिला के लिए 657 और अनुसूचित जाति के लिए 886 सीटें आरक्षित हैं।

इनके अलावा पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 965 और पिछड़ा वर्ग के लिए 1271 सीटें और महिलाओं के लिए 1694 सीटें आरक्षित की गई हैं। डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी सीटों के आरक्षण की सूची जारी हो गई है। इस पर 8 मार्च तक आपत्ति कर सकते हैं।

अराजी लाइन ब्लॉक की सूची यहां देखें
http://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2021/03/04/araji-line_604102ebc8aa7.pdf

चिरईगांव ब्लॉक की सूची यहां देखें
http://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2021/03/04/chiraigaon_60410cd63316b.pdf

बड़ागांव ब्लॉक की सूची यहां देखें
http://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2021/03/04/badagaon_6041169d9c81b.pdf

चोलापुर ब्लॉक की सूची यहां देखें
http://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2021/03/04/cholapur_604116e7dbd5d.pdf

हरहुआ ब्लॉक की सूची यहां देखें
http://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2021/03/04/harhua_60411733a5331.pdf

काशी विद्यापीठ ब्लॉक की सूची यहां देखें
http://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2021/03/04/kashividyapeeth_6041175cabb07.pdf

पिंडरा ब्लॉक की सूची यहां देखें
http://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2021/03/04/pindara_6041178ec355f.pdf

सेवापुरी ब्लॉक की डिटेल यहां देखें
http://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2021/03/04/sevapuri_604117bc3a845.pdf

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed