{"_id":"65b0d0a29527910d2b0190f6","slug":"republic-day-celebrations-2024-two-female-cleaning-workers-from-varanasi-will-give-gifts-to-pm-modi-2024-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस समारोह: PM मोदी को खास तोहफा देंगी काशी की महिला सफाईकर्मी, बोलीं- पहली बार सामने से देखेंगे परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस समारोह: PM मोदी को खास तोहफा देंगी काशी की महिला सफाईकर्मी, बोलीं- पहली बार सामने से देखेंगे परेड
Wed, 24 Jan 2024 02:50 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:50 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में काशी की दोनों महिला सफाईकर्मी मंगलवार की रात बनारस स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इन्हे उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से अतिथियों की लिस्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
काशी की महिला सफाईकर्मी रोशनी और कमलावती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस समारोह में काशी की दो महिला सफाईकर्मी अपने सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार देंगी जहां दुर्गाकुंड की रोशनी शाल तो वहीं साकेत नगर की कमलावती रामचरितमानस देंगी। इन दो महिला सफाईकर्मियों को बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में बुलाया गया है। इसको लेकर दोनों महिलाएं काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन
दोनों महिला सफाईकर्मी मंगलवार की रात बनारस स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इन्हे उत्तर प्रदेश राज्य की तरफ से अतिथियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। अभी वे लोग कानपुर तक पहुंच चुकी हैं। कमलावती ने बताया कि पहली बार जब नगर स्वास्थ्य अधिकारी का फोन आया तो विश्वास नहीं हुआ। परिवार के लोग और आस पास के लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनी ने बताया कि पहली बार इस प्रकार के कार्यक्रम में जाने का मौका मिला है। हर बार टीवी पर परेड देखती थी। पूरा परिवार बहुत खुश है। मेहनत करने वालों को इस प्रकार सम्मान मिलेगा यह सोचा नहीं था। वहां पहुंचकर प्रधानमंत्री को रामचरितमानस और विश्वनाथ जी की मूर्ति भेंट करूंगी। कलावती का टीन शेड का घर है।
रोशनी ने कहा कि मौका मिलेगा। वहां पहुंचकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहती हूं। साथ ही एक बनारसी शाल भी भेंट करने के लिए के लिए ले जा रही हूं। 'रोशनी के पति शिव प्रसाद भी उनके साथ दिल्ली जा रहे हैं। शिव प्रसाद ने कहा की 'हम समाज एक सबसे निचले तबके से आते हैं। हमारे बारे में यदि कोई सोच रहा है तो इससे बड़ी बात क्या होगी। यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को दोनों दिल्ली पहुंच जाएंगी। 25 को दिल्ली में रुकेंगी। इनके रहने, खाने पीने का पूरा प्रबंध किया गया है। 26 जनवरी को परेड कार्यक्रम में शामिल होंगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को दोनों दिल्ली पहुंच जाएंगी। 25 को दिल्ली में रुकेंगी। इनके रहने, खाने पीने का पूरा प्रबंध किया गया है। 26 जनवरी को परेड कार्यक्रम में शामिल होंगी।