फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Republic Day 2024 two women sweepers from Varanasi will go to Delhi with husbands at government expense

Republic Day: सरकारी खर्चे पर पति सहित दिल्ली जाएंगी काशी की दो महिला सफाईकर्मी, बोलीं- विश्वास नहीं हो रहा

Wed, 10 Jan 2024 04:32 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Jan 2024 04:32 PM IST
सार

वाराणसी की दो महिला सफाईकर्मी बतौर विशेष अतिथि गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी। इसको लेकर दोनों महिलाएं काफी उत्सुक हैं। उनका कहना है कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Republic Day 2024 two women sweepers from Varanasi will go to Delhi with husbands at government expense
कमलावती देवी व रोशनी कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी खर्चे पर पति सहित नगर निगम की दो महिला सफाईकर्मी दिल्ली जाएंगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर विशेष अतिथि इन महिला सफाई कर्मियों को बुलाया गया है। कंदवा वार्ड में नरिया निवासी कमलावती देवी और सुसुवाही वार्ड में दुर्गाकुंड की रोशनी कुमारी शामिल हैं। 

विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को दोनों रवाना होंगी। 25 को दिल्ली में रुकेंगी। इनके रहने, खाने पीने का पूरा प्रबंध किया गया है। 26 जनवरी को परेड कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन


कमलावती ने बताया कि पहली बार जब नगर स्वास्थ्य अधिकारी का फोन आया तो विश्वास नहीं हुआ। परिवार के लोग और आस पास के लोग काफी खुश हैं। रोशनी ने बताया कि पहली बार इस प्रकार के कार्यक्रम में जाने का मौका मिला है। हर बार टीवी पर परेड देखती थी। पूरा परिवार बहुत खुश है। मेहनत करने वालों को इस प्रकार सम्मान मिलेगा यह सोचा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें, Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस समारोह की खास अतिथि होंगी ये दो महिला सफाई कर्मी, 100 सफाईकर्मियों को बुलाया

बेहतर कार्य के लिए हुआ चयन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से बेहतर काम करने वाली दो महिला सफाई कर्मियों का नाम मांगा गया था। रोशनी का शहर और कमलावती का देहात क्षेत्र से चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed