{"_id":"57e2ed524f1c1b0502a83c2b","slug":"replace-transformer-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलें
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने साफ कहा कि गांवों में जले हुए ट्रांसफार्मर हर हाल में 24 घंटे के अंदर बदलें। इसमें लापरवाही करने पर कड़ी कार्यवाई होगी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों को भी चेताया कि एक महीने के अंदर नहरों में टेल तक पानी पहुंच जाना चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को चांदपुर स्थित कृषि विभाग के उप निदेशक कृषि के कार्यालय के सभागार में आयोजित किसान दिवस में डीएम ने किसानों और अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गांवों में जले ट्रांसफार्मर बदलने में लापरवाही न करें। सिंचाई विभाग के अफसरों को नहर में पर्याप्त पानी मुहैया कराने को कहा ताकि किसान सिंचाई कर सकें।
इससे पहले डीएम ने कृषि विभाग, मत्स्य, मृदा, बिजली और पंचायती राज के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में किसानों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति जानी। साथ ही सभी विभागों के अफसरों को निर्देशित किया कि जो भी योजनाएं चल रही हैं, उनका लाभ किसानों तक जरूर पहुंचाएं।
विज्ञापन
किसान दिवस पर समीक्षा बैठक में भूमि संरक्षण विभाग की आेर से किसानों के लिए संचालित योजनाओं की सही जानकारी न दे पाने पर डीएम ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही भूमि संरक्षण अधिकारी ऊसर और भूमि संरक्षण अधिकारी आईडब्लूडीपी के पिछले कार्यों की जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित करने का निर्देश दिया।