वाराणसी: पीएम स्वनिधि योजना में चार दिन में पूरा करना होगा पंजीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पीएम स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर को जोड़ने और फॉर्म भरवाकर उनको बैंक से लोन दिलाने की दिशा में कार्यवाही तेज हो गई है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नगर निगम के पांचों जोन के जोनल अधिकारियों को इसके लिए चार दिन का समय देते हुए लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष स्ट्रीट वेंडर को ढूंढ कर उनका फॉर्म भरवाने और पंजीकरण कराने को कहा है। जिससे कि समय से लोन दिलाया जा सके।
कैंप कार्यालय पर पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित बैठक में जिलाधिकारी ने जोन अनुसार हुई कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान आदमपुर जोन में 2936 के सापेक्ष 2492 एसआरएन जनरेट हुए, जबकि 1491 आवेदन पूरे हुए है। भेलूपुर में 5741 में 4746 जनरेट हुए और 2451 आवेदन पूरे किए गए हैं।
इसके अलावा आदमपुर में 5622 में 5018 जनरेट हुए और 2498 आवेदन पूर्ण किए गए है। बैठक में बताया गया कि कोतवाली जोन में 2454 के सापेक्ष 2226 एसआरएन जनरेट हुए और 1082 आवेदन पूरे किए गए हैं। वरुणापार में 9953 के साथ 8765 जनरेट होकर कारण जल्दी 4668 आवेदन पूर्ण किए गए है।
बैठक में पीओ डूडा ने जिलाधिकारी को बताया कि कुल आवेदन से 3915 पथ विक्रेताओं का ऋण स्वीकृत हो चुका है, जबकि 320 को ऋण दिया जा चुका है। जिलाधिकारी ने काशी विद्यापीठ, हरहुआ और चिरईगांव के खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो गांव नगर निगम में शामिल किए हैं।
उसमें सभी सेक्रेटरी को एक-एक गांव आवंटित करें और सफाई कर्मी लगाकर कॉमन सर्विस सेंटर से ऑनलाइन फॉर्म भरवाने की सुविधा रविवार तक पूरी करें। फॉर्म भरवाने और रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति लाभार्थी फीस के रूप में 59 रुपये सीएससी को लाभार्थी द्वारा देना होगा।