{"_id":"67c9d9f6a4b61122e80834ad","slug":"registration-office-timings-extended-by-one-hour-stamp-minister-said-in-varanasi-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एक घंटे बढ़ाया गया निबंधन कार्यालयों का समय, स्टांप मंत्री बोले- अब 6 बजे तक करेंगे रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एक घंटे बढ़ाया गया निबंधन कार्यालयों का समय, स्टांप मंत्री बोले- अब 6 बजे तक करेंगे रजिस्ट्री
Fri, 07 Mar 2025 03:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Mar 2025 03:53 AM IST
सार
मार्च महीने में स्टांप कार्यालय में काम की क्षमता बढ़ा दी गई है। स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि इससे अधिक संख्या में पंजीकरण हो सकते हैं।
विज्ञापन
स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था होने का नतीजा रहा कि प्रदेश में रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि सभी उपनिबंधक कार्यालय वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने मार्च में शाम 6 बजे तक रजिस्ट्री का कार्य करेंगे। इसके साथ ही स्लॉट बुक करने का जो समय 4 बजे तक तथा उसे भी एक घंटा बढ़ाकर शाम 5 बजे कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही मार्च माह के अंतिम रविवार को भी विलेख पंजीकरण का कार्य होगा। राज्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के वित्तीय समापन एवं माह मार्च में होली व नवरात्रि के त्योहार के कारण इस माह में आम जनमानस द्वारा अधिक संख्या में अचल संपत्तियों का पंजीकरण कराया जाना संभावित है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, मार्च में होली आदि त्योहारों के सार्वजनिक अवकाश के कारण माह में उपलब्ध कार्य दिवस अपर्याप्त होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। साथ ही माह मार्च 2025 के अन्य अवकाश दिनों या रविवार को उप निबंधक कार्यालयों को निबंधन कार्य हेतु खोले जाने के संबंध में स्थानीय स्तर पर निर्णय लिए जाने के लिए कहा गया है।