फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   recruitment of teacher will posts in schools deputy cm dinesh sharma in kashi vidyapeeth varanasi

रिटायरमेंट की आयु पर अभी निर्णय नहीं, स्कूल-कॉलेज में रिक्त पदों पर जल्द होंगी भर्तियां- डिप्टी सीएम

Sun, 28 Jul 2019 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Jul 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
recruitment of teacher will posts in schools deputy cm dinesh sharma in kashi vidyapeeth varanasi
संगोष्ठी में लोगों को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि अध्यापकों की रिटायरमेंट की आयु पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में अध्यापकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से 65 वर्ष तक रहने की उम्मीद अब भी है। उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेजों में रिक्त पदों को विज्ञापित करा लिया गया है, जल्द ही भर्तियां होंगी।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययनपीठ सभागार में भारतीय परंपरा का आधुनिक भारत- स्वरूप व दिशा विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस युग में भी हम अपनी संस्कृति व संस्कारों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


युवाओं के एक हाथ में वेद की ऋचाएं हैं तो दूसरे में कंप्यूटर। नैतिकता का भाव लेकर हम फिर से विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर हैं। जितने पैसों में आज फिल्में बन रही हैं, उतने ही पैसे में हम आंतरिक्ष में चंद्रयान पहुंचाने में सफल रहे हैं। विश्व में अपने को ताकतवर व उन्नत समझने वाले देश भी भारत की ताकत व बौद्धिकता का लोहा मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ व अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि पहले इंग्लैंड व अमेरिका, भारत में भूख और कंगाली दिखाते थे। अब धारणा बदली है। अमेरिका कहता है कि हिंदुस्तानियों से बच कर रहना, कहीं वह हमारा रोजगार न छीन लें।

अंग्रेजों ने हिंदुस्तान को खूब लूटा, लेकिन वह हमारी संस्कृति नहीं लूट सके। हमारी संस्कृति आज भी जिंदा है और आगे भी जीवित रहेगी। हम पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं, लेकिन अपनी संस्कृति बचाए हुए हैं। आधुनिकता के बावजूद हमने अध्यात्म को नहीं छोड़ा।

प्रदेश का बदला माहौल :
डॉ शर्मा ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को उल्टा प्रदेश कहा जाता था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश का स्वरूप बदल रहा है। आज सूबे में औद्योगिकीकरण का माहौल बना है। उद्योगपति करीब 60 करोड़ रुपये सूबे में निवेश कर चुके हैं और इसका दायरा बढ़ता ही जा रहा है।

भारत के हाथ में पूरे विश्व की कुंडली :
मुख्य वक्ता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो राजेंद्र मिश्र ने कहा कि भारत के हाथों में पूरे विश्व की कुंडली है। भारत ने पूरी दुनिया को संभाला। उन्होंने कहा कि हमारी आर्य संस्कृति रही है। आर्य संस्कृति का अर्थ सिर्फ हिंदू नहीं, संपूर्ण विश्व है और हम अपना निर्माण अपनी मिट्टी से कर सकते हैं।

शिक्षा के लिए बजट बढ़ाने की जरूरत :
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो टीएन सिंह ने कहा कि जो मूल को नहीं छोड़ता है, वह हमेशा जीवित रहता है। कोठारी आयोग का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए बजट बढ़ाने की जरूरत है। कोठारी समिति ने जीडीपी का छह फीसद शिक्षा पर खर्च करने की संस्तुति की थी, जबकि वर्तमान में जीडीपी का महज तीन फीसदी शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो जेपी सिंघल, संगठन मंत्री डॉ महेंद्र कपूर सहित अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत प्रो शैलेश कुमार मिश्र, संचालन डॉ प्रकाश उदय व धन्यवाद ज्ञापन प्रो आरपी सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed