फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Read special news of Varanasi in one click Three companies fined for negligence player go Vishwanath Dham

एक क्लिक में पढ़ें वाराणसी की खास खबरेंः लापरवाही में तीन कंपनियों पर जुर्माना, विश्वनाथ धाम जाएंगे खिलाड़ी ललित

Sat, 10 Aug 2024 08:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 08:09 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में समय पर काम न पूरा करने वाली तीन कंपनियों पर नगर आयुक्त ने जुर्माना लगाया है। साथ ही ब्लैक लिस्ट में डालने की भी चेतावनी दी है। वहीं, पेरिस ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी ललित उपाध्याय रविवार को काशी पहुंचेगे। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Read special news of Varanasi in one click Three companies fined for negligence player go Vishwanath Dham
बैठक लेते नगर आयुक्त अक्षत वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने समय से काम पूरा न करने वाली तीन कंपनियों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। साथ ही काली सूची में डालने की चेतावनी जारी की है। वहीं, तीन अभियंताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विकास कुरील, सहायक अभियंता अगम कटियार और अवर अभियंता सुखपाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। तीनों अभियंताओं से कहा कि गया कि समय से काम पूरा हो इसकी जिम्मेदारी उनकी थी, इसे वह पूरा क्यों नहीं करा पाए। इसके अलावा मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि नगर में चल रहे सभी कार्यों का निरीक्षण कर उसकी प्रगति रिपोर्ट दें।
विज्ञापन


घाटों के किनारे हो नियमित सफाई, दवाओं का हो छिड़काव
डीएम एस राजलिंगम ने शनिवार को सलारपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिए कि बाढ़ का पानी उतर रहा है तो घाट के किनारे ठीक तरीके से सफाई कराए जाए और नियमित दवा का छिड़काव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने प्राथमिक विद्यालय, सलारपुर के बाढ़ राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। यहां बाढ़ पीड़ितों से चिकित्सा व्यवस्था, राशन वितरण और राहत कार्यों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आवासित बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। लोगों से वार्ता कर राहत शिविर में उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं की भी जानकारी ली।

मां शारदा देवी मैहर मंदिर में नहीं आते सफाई कर्मी, पुजारी ही करते हैं सफाई
कछवां रोड के ठटरा गांव स्थित मां शारदा देवी मैहर मंदिर में सावन माह में कांवरियों को ठहरने की व्यवस्था की जाती है। यहां साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मी की तैनाती है। बावजूद सफाई कर्मी नहीं आते हैं।

मंदिर के पुजारी मंदिर परिसर में साफ-सफाई करते हैं। बाबा राम सागर ने बताया कि सावन के पहले दिन सफाई कर्मी आए थे और झाड़ू लगाते हुए फोटो खींचकर चले गए। इसके बाद कभी नहीं आए। मंदिर परिसर की सफाई खुद करनी पड़ती है। 

तप और समर्पण से मिलती है प्रभु की भक्ति
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के श्री विश्वनाथ मंदिर में आयोजित श्री रामकथा में शनिवार को कथावाचक कालरात्रि पीठाधीश्वर अखिल दास महाराज ने भक्ति का मर्म समझाया। कहा कि तप और समर्पण से ही प्रभु की भक्ति मिलती है।

उन्होंने हनुमान का उदाहरण देते हुए कहा कि वह सबसे बड़े भक्त, वक्ता और श्रोता हैं। संतोष से बढ़कर कोई सुख नहीं है। चिंता से बड़ी कोई बीमारी नहीं है। दया से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नहीं है। मन की शांति ईश्वर से जोड़ती है। अशांति बाहर के जगत से जोड़ती है। जितने भी संसार के विकार हैं, उनमें एकरस रहना तप है। 

धन के लोभी, लालची व्यक्ति जिंदगीभर भटकते रहते हैं और बैचेनी उनकी नियति बन जाती है, क्योंकि लोभ अनंत है। कथा के दौरान श्रद्धालु संगीतमय भजनों पर झूमते रहे। कथा में आरती के बाद भक्तजनों को प्रसाद का वितरण किया गया। 

बीआरसी पिंडरा में कैंप लगाकर 92 बच्चों की जांच की
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बीआरसी पिंडरा में शनिवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए कैंप लगाया गया। इसमें 92 बच्चों की जांच की गई। जांच में 42 बच्चों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र दिए गए। 8 बच्चों को जांच के लिए रेफर किया गया।

वहीं 5 बच्चों को आंखों में रोशनी कम मिली। कान में परेशानी होने पर 10 बच्चों को जांच के लिए रेफर किया गया। स्पेशल एजुकेटर पवन कुमार सिंह ने बताया जांच के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया।

बीएचयू के हिंदी अधिकारी डॉ. विचित्रसेन गृह मंत्रालय में उप निदेशक बने
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी अधिकारी डॉ. विचित्रसेन गुप्त का गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में उपनिदेशक (कार्यान्वयन) के पद पर प्रतिनियुक्ति पर चयन हुआ है। वे शीघ्र ही राजभाषा विभाग के क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्व), कोलकाता में कार्यालय प्रमुख के तौर पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

डॉ. गुप्त के मुख्य कार्य पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और अंडमान एवं निकोबार में स्थित केंद्रीय सरकार के समस्त कार्यालयों, उपक्रमों, बैंकों, बीमा कंपनियों, निगमों, बोर्डों, संगठनों आदि में राजभाषा संबंधी नियमित निरीक्षण, विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की बैठकों में प्रतिभाग, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों में प्रतिभाग, अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो और केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, शिक्षण योजना के कार्यालयों के साथ समन्वय और राजभाषा अधिनियम एवं राजभाषा से संबंधित विभिन्न आदेशों का अनुपालन कराने हैं।

डॉ. विचित्रसेन गुप्त का कार्यकाल प्रतिनियुक्ति पर तीन वर्षों का होगा। बीएचयू में सेवा शुरू करने से पूर्व डॉ. विचित्रसेन गुप्त भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण, कोलकाता और भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई में सेवाएं दे चुके हैं। इन्हें अनुवाद और राजभाषा के क्रियान्वयन का 20 वर्षों का अनुभव है।

छात्राओं को कॅरिअर प्लानिंग के बारे में बताया
आर्य महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को प्लानिंग दी कैरियर-योर कैरियर जर्नी विषय पर काउंसिलिंग सेशन हुआ। कैरियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के आयोजन में मुख्य अतिथि बीएचयू के काउंसलर नित्यानंद तिवारी ने छात्राओं को कॅरिअर प्लानिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया।

छात्राओं के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का निराकरण किया। प्राचार्या प्रो. रचना दुबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन एमकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा आयुषी और हिमांशी ने किया। कार्यक्रम में श्वेता सिंह, डॉ. अरविंद दुबे, डॉ. शिवेंद्र पाठक मौजूद रहे। 

कैबिनेट मंत्री ने पशुपालकों को वितरित किया भूसा
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को बाढ़ क्षेत्र मोकलपुर और गोबरहां के पशुपालकों को भूसा वितरित किया। उन्होंने लोगों से हो रही परेशानियों के बारे में पूछा और अफसरों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों के संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं का समाधान करें।



इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि संजय सिंह, कमलेश मौर्या, पीएचसी प्रभारी डॉ. अमित सिंह, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आरए चौधरी, बीडीओ दुर्गा प्रसाद प्रजापति, एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। 

Read special news of Varanasi in one click Three companies fined for negligence player go Vishwanath Dham
अपने मेडल के साथ ललित उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ को पदक अर्पित करेंगे ललित उपाध्याय
पेरिस ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले ओलंपियन ललित उपाध्याय रविवार को वाराणसी पहुंचेंगे। उनका स्वागत हॉकी वाराणसी के पदाधिकारी करेंगे। यहां से विजय जुलूस की शक्ल में उनका काफिला काशी विश्वनाथ धाम रवाना होगा। यहां मत्था टेकने के साथ देवाधिदेव महादेव को पदक अर्पित करेंगे। इसके बाद वे अपने गांव भगतपुर जाकर आपने माता-पिता से आशीर्वाद लेंगे।

ओलंपिक में लगातार दो कांस्य पदक जीतने वाले वे प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि ललित एयर इंडिया के विमान एआई 406 से दिल्ली से सुबह 10.40 पर रवाना होकर 11.45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। ओलंपियन का बाबतपुर से शिवपुर के बीच जगह जगह स्वागत किया जाएगा। स्कूली बच्चे और जूनियर खिलाड़ी मानव शृंखला बना कर ललित का अभिनंदन करेंगे।

दो आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में गैंगस्टर का मुकदमा
लूट और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि आजमगढ़ के तरवा बघरा निवासी सत्यम यादव और गाजीपुर के बुढहानपुर हथियाराम निवासी सूरज यादव गिरोह के जरिये अपराध करते हैं। दोनों के खिलाफ के कई थानों में संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

धन उगाही के आरोप की जांच के लिए नई कमेटी गठित
दीनदयाल अस्पताल जिला अस्पताल और मानसिक अस्पताल में दिव्यांग सर्टिफिकेट के नाम पर एक कर्मचारी द्वारा धन उगाही के आरोप की जांच के लिए अब नई कमेटी गठित की गई है। इसके पहले बनी तीन सदस्यीय कमेटी ने अब तक रिपोर्ट नहीं दी, जिसके बाद सीएमओ ने चार सदस्यीय एक अन्य कमेटी गठित कर दी है। इसमें मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह के नेतृत्व वाली कमेटी में एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्य, डॉ. सत्यम राय के साथ ही एक अन्य कर्मचारी है।

ग्रामीण इलाकों में फसलें डूबीं, वरुणा पार गंदगी 24 घंटों में 45 सेंटीमीटर हुआ गंगा के जलस्तर में घटाव, दुश्वारियां बढ़ीं 
गंगा के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी घटाव हो रहा है। लेकिन, वरुणा के तटवर्ती इलाकों में लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुरानापुल, दीनदयालपुर के इलाकों में घरों के बाहर बाढ़ में बहकर आई गंदगी जमा होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 45 सेंटीमीटर का घटाव दर्ज किया गया। शनिवार को केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 68.92 सेंटीमीटर था।

विकास कार्यों में वाराणसी की रैकिंग प्रदेश में रही चौथी
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से जारी हुई विकास कार्यों की रैकिंग में वाराणसी प्रदेश में चौथे नंबर पर है। जिले में नेडा, कृषि, ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य, सहकारिता, स्पेशल सेक्टर, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा और पशुपालन विभाग ने अच्छा काम किया है। जिले को 82.21 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। जिले में संचालित 44 योजनाओं में जिले को ए प्लस श्रेणी, तीन कार्यक्रमों में ए श्रेणी और 11 कार्यक्रमों में बी श्रेणी प्राप्त हुई है। 

फिल्म दिखाकर मरीजों को जागरूक करेंगे न्यूरोलॉजी के प्रोफेसर
आईएमएस बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र ने खेसारी दाल से हृदय रोग, नस संबंधी, घुटने में दर्द की समस्या के कम होने को लेकर फिल्म खेसारी-कल, आज और कल बनाई है। अब उसको मरीजों, किसानों को दिखाने की तैयारी चल रही है। 

प्रो. मिश्र ने बताया कि पूर्वांचल के गाजीपुर के मोहम्मदाबाद इलाके में करीब 50 हजार हेक्टेयर में खेसारी दाल बोयी जाती है। यूपी में इस पर प्रतिबंध होने की वजह से खेती करना भी मुश्किल होता है। 20 मिनट की इस फिल्म में खेसारी दाल के सेवन से होने वाले लाभ को बताया गया है। सितंबर महीने में इस फिल्म को वाराणसी और दिल्ली में रिलीज करवाने की तैयारी है। उसके बाद मरीजों, किसानों, सहित अन्य लोगों को जागरूक किया जाएगा।

हवा की रफ्तार थमी, 32.2 डिग्री पहुंचा तापमान
तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह बूंदाबांदी के बाद दिन में हवा की रफ्तार थमी रही। दोपहर में थोड़ी धूप जरूर हुई, लेकिन बादलों की आवाजाही की वजह से उसका असर कम रहा। मौसम में हुए इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। 

अधिकतम तापमान जो शुक्रवार को 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा वो शनिवार को कम होकर 32.2 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मानसून की सक्रियता अभी बनी है। अगले तीन दिन तक हल्की से तेज बारिश के आसार हैं।

हर विधानसभा क्षेत्र में निकलेगी तिरंगा यात्रा
राणसी। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को सेवापुरी कार्यालय में भाजपाजनों ने बैठक की। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र राय ने बताया कि 11, 12 और 13 अगस्त तक हर विधानसभा क्षेत्र में भाजयूमो की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।

वाराणसी में महादंगल की हुई शुरूआत
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) चैप्टर की शुरुआत शनिवार को वाराणसी में हुई। इस दौरान चैप्टर को शुरू करने वालों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुखराज नागर ने बताया कि अभी तक यह संस्था 70 चैप्टर के साथ देश में नौ जोन में कार्य कर रही है। संस्था से 17 हजार सदस्य जुड़े हुए हैं।

बताया कि वाराणसी में शुरू चैप्टर को महादंगल का नाम दिया गया है। वैश्विक स्तर पर भी 27 चैप्टर पर संस्था कार्य कर रही है। इस मौके पर वाइस प्रेसीडेंट कांति लाल ओसवाल, सेक्रेटरी जनरल मनोज मेहता मौजूद रहे। 

वरुणा संध्या में बांसुरी पर सजाया राग मधुवंती
कैंटोनमेंट के नेहरू पार्क में शनिवार को छावनी परिषद और दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित साप्ताहिक आयोजित वरुणा संध्या में संगम कुमार का बांसुरी वादन किया। उन्होंने राग मधुवंती में विलंबित तीन ताल की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को विभोर कर दिया। तबले पर जय कुमार मिश्रा ने संगत की। इस दौरान अजय गुप्ता, सचिन कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed