फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raw construction demolished, invoices deducted for bikes

कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त, बाइक के काटे चालान

Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Raw construction demolished, invoices deducted for bikes
सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को लंका से नरिया और संत रविदास गेट तक अभियान चलाया। सड़क और पटरियों पर कब्जा कर लगाए गए टीन शेड और चाय की भट्ठियों को तोड़ दिया गया। कई जगहों पर पक्के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सुबह साढ़े 11 बजे टीम ने रविदास गेट से लेकर मालवीय चौराहे तक दोनों तरफ पटरियों से अतिक्रमण हटाया। नरिया मार्ग तक टीम ने कार्रवाई की। दुकानों के सामने पटरी पर कब्जा कर दुकान लगाने वाले सामानों को समेट कर भागने लगे। बीएचयू अस्पताल के छोटे गेट के सामने नाले के ऊपर लगी दुकानों को हटाया गया। सामानों को उठाकर नगर निगम भेज दिया गया। वहीं, रश्मि नगर कॉलोनी मोड़ से बनारस स्वीट हाउस के आगे तक पटरियों पर खड़ी एंबुलेंस व गाड़ियों के चालकों को भगाया गया। दवा की दुकानों के सामने खड़ी बाइक का पुलिस ने चालान काटा। साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी गई कि दुकानों के सामने गाड़ी खड़ी मिलने और जाम लगने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लंका स्थित माधव मार्केट मोड़ से संत रविदास गेट तक अतिक्रमण हटाया गया। एक मॉल के सामने अंबोरिया की तरफ पटरी पर अस्थायी कमरे में चल रहे फास्ट फूड की दुकान को जेसीबी ने तोड़कर हटा दिया। दुकानदारों को सामान अंदर रखने का निर्देश दिया गया। रविदास गेट के समीप पटरी पर लगाने वाले फल विक्रेताओं को हटा दिया गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, एडीसीपी काशी जोन राजेश पांडेय, एसीपी भेलुपुर प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed