फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rauhl gandhi at sonebhdra, says rights of tribal will be given

सोनभद्र में बोले राहुल गांधी: आदिवासियों को देंगे उनका अधिकार

Mon, 06 Mar 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र Updated Mon, 06 Mar 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
rauhl gandhi  at sonebhdra, says rights of tribal will be given
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में युवा सोच से विकास की धारा बहेगी। कांग्रेस और सपा गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था, पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, छात्राओं को पढ़ने के लिए पांच सौ रुपये माह दिया जाएगा।
विज्ञापन


हर ब्लॉक मुख्यालय पर महिला थाना और आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाने का भरोसा दिलाया। वह सोनभद्र जिले के दुद्धी के टाउन क्लब मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


 राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि यदि गठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। आर्थिक तंगी से यूपी के आदिवासी, दलित, युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग नहीं कर पाते। इनके लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। युवाओं को नौकरी देने के लिए बौद्धिक रूप से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और छात्राओं को पढ़ाई के लिए हर माह 500 रुपये उनके बैंक खाते में दिया जाएगा।  
कहा कि हर ब्लाक मुख्यालय पर महिला थाने बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी ने वादा किया था कि वे हर वर्ष देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, ढाई वर्ष बीत गए, बताओ आपको मिला क्या?

कहा, देश की दूसरी बड़ी समस्या किसानों की है। उनके अनाजों का सही मूल्य नहीं मिलता। किसान दो रुपये किलो आलू बेचते हैं और वही आलू चिप्स के रूप में 10 रुपये पैकेट खरीदते हैं। बताया कि केंद्र में हमारी सरकार थी तो किसानों का 70 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ किया था।


लेकिन, मोदी ने किसानों की कर्ज माफी के बदले देश के उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। यह उनकी किसान विरोधी मानसिकता नहीं तो और क्या है? उन्होंने बसपा मुखिया मायावती पर चुटकी लेते हुए कहा कि इनकी सरकार में लूट हुई थी। उन्होंने प्रदेश का समुचित विकास नहीं किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed