{"_id":"59273caa4f1c1b812d535ae3","slug":"rats-revert-engine-of-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे गजब! वाराणसी कैंट स्टेशन पर चूहों ने पलटा दिया ट्रेन का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे गजब! वाराणसी कैंट स्टेशन पर चूहों ने पलटा दिया ट्रेन का इंजन
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 26 May 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन हो गई थी बेपटरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन के इंजन के बेपटरी होने का कारण कोई तकनीकी खामी नहीं, बल्कि चूहे थे।
इस घटना की जांच के बाद तैयार की गई विभागीय ज्वाइंट रिपोर्ट में चूहों द्वारा पटरी के नीचे सुराख किए जाने से मिट्टी के बैठ जाने को ट्रेन के इंजन के डिरेल होने की बड़ी वजह बताया गया है। रिपोर्ट मंडल कार्यालय भेज दी गई है।
इस रिपोर्ट के आधार पर इंजीनियरिंग सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। फैजाबाद से मुगलसराय जा रही पैसेंजर ट्रेन बुधवार को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर डिरेल हो गई थी। इसकी ज्वाइंट रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
इसमें पटरी के नीचे चूहों द्वारा मिट्टी को भुरभुरा किए जाने से पटरी का डिसलोकेट हो जाने की संभावना जताई गई है। सवाल उठाया गया है कि आखिर जब एक संस्था को प्लेटफार्म को चूहा मुक्त क्षेत्र बनाने का ठेका दिया गया है तो फिर चूहे यहां कैसे आ गए ?
विज्ञापन
दूसरा सवाल यह है कि चूहों ने यह जमीन एक ही दिन में तो खोद नहीं डाली होगी, फिर पटरी का रोजाना निरीक्षण करने वाले कर्मचारियों की नजर इस पर क्यों नही पड़ी?
एडीआरएम एसके सपरा ने ज्वाइंट रिपोर्ट में इंजन के बेपटरी होने का कारण चूहों को बताने की पुष्टि की है। समझा जाता है कि रिपोर्ट में उठाए गए सवालों, आशंकाओं पर जल्द ही अधिकारियों के पैनल में चर्चा होगी। जिम्मेदरों पर कार्रवाई की जा सकती है।