फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rashid was in touch with Pakistani agency ISI for one year, military intelligence got input

एक साल से पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था राशिद, मिलिट्री इंटेलिजेंस को मिला था इनपुट

Mon, 20 Jan 2020 01:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 20 Jan 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Rashid was in touch with Pakistani agency ISI for one year, military intelligence got input
राशिद अहमद - फोटो : amar ujala

वाराणसी की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) द्वारा गिरफ्तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट राशिद बीते एक साल से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। आईएसआई और राशिद के कनेक्शन की जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस को जुलाई 2019 में मिली थी।

विज्ञापन


पता लगा था कि वाराणसी में रह रहा एक युवक व्हाट्सएप से गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा है। इस इनपुट के आधार पर मिलिट्री इंटेलिजेंस ने यूपी एटीएस के साथ काम करना शुरू किया। राशिद की तस्दीक करने के बाद 16 जनवरी को उससे पूछताछ शुरू की गई और 19 जनवरी की रात उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


राशिद ने बताया कि वह 2017 और 2018-19 में कराची में रहने वाली अपनी मौसी के पास गया था। मौसी के बेटे के माध्यम से उसकी आईएसआई के दो एजेंटों से मुलाकात हुई। वह उसे गोपनीय सूचनाओं के बदले में पैसा, गिफ्ट और शादी कराने का वादा किया था। आखिरी बार 13 जनवरी 2020 को उसकी पाकिस्तानी एजेंट्स से बात हुई थी। जुलाई 2019 में राशिद को पांच हजार रुपये मिले थे। जोधपुर मिलिट्री कैम्प की सूचना देने पर एक लाख रुपये और 15 हजार रुपये महीने का खर्च देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Rashid was in touch with Pakistani agency ISI for one year, military intelligence got input
caa protest varanasi police nrc - फोटो : caa protest varanasi police nrc

सीएए और एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन के वीडियो पाकिस्तान भेजे

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध में बीते दिसंबर महीने में वाराणसी और लखनऊ में प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों के वीडियो भी राशिद ने पाकिस्तान भेजे थे। इसे लेकर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की टीम अलग से पूछताछ कर रही है।

 

Rashid was in touch with Pakistani agency ISI for one year, military intelligence got input
isi

कई संवेदनशील जगहों की तस्वीरें और वीडियो भेजे थे आईएसआई को

गिरफ्तार राशिद अहमद भारतीय व्हाट्सएप नंबर से पाकिस्तानी हैंडलर को कई स्थानों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। ये सभी स्थान सुरक्षा के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण हैं। राशिद के मोबाइल से मिली जानकारी के अनुसार उसने काशी विश्वनाथ मंदिर, वायु सेना चयन बोर्ड वाराणसी, ज्ञानवापी मस्जिद, संकटमोचन मंदिर, कैंट रेलवे स्टेशन, दशाश्वमेध घाट, आगरा किला, नबी पुल और अर्धकुंभ मेला (प्रयागराज), सीआरपीएफ कैंप (चंदौली और अमेठी), गोरखपुर रेलवे स्टेशन, रेणुकूट थर्मल पावर प्लांट (सोनभद्र), दिल्ली के इंडिया गेट, अजमेर शरीफ (राजस्थान) और नागपुर रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य स्थानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed