फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rapid raids by ATS NIA from UP Two PFI workers detained from Varanasi

यूपी में ATS-NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी का लाइव अपडेट: वाराणसी से PFI के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

Thu, 22 Sep 2022 12:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 22 Sep 2022 12:34 PM IST
सार

एटीएस ने गुरुवार की सुबह वाराणसी में छापा मार कर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। दोनों से ही पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
Rapid raids by ATS NIA from UP Two PFI workers detained from Varanasi
ats

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। खबर मिली है कि एटीएस ने गुरुवार की सुबह वाराणसी में छापा मार कर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। दोनों से ही पूछताछ चल रही है। टेरर फंडिंग से जुड़ा  मामला  बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों को ही पूछताछ से मिले तथ्यों के आधार पर लखनऊ ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन

देश में गुरुवार की सुबह हलचल मच गई जब नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों में छापेमारी की। उत्तर प्रदेश में छापेमारी में ATS भी NIA का सहयोग कर रही है। 

विज्ञापन

दोनों के मोबाइल और ई-मेल एकाउंट को खंगाला गया। दोनों के कनेक्शन पीएफआई के बड़े नेता से बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में एटीएस कुछ भी कहने को जल्दबाजी बता रही है। उधर, भेलूपुर के बजरडीहा, मदनपुरा, वरुणा जोन के सरैया, पुरानापुल, आदमपुरा और जैतपुरा, शिवपुर में भी पीएफआई के सक्रिय कार्यकर्ताओं के बारे में पुलिस जानकारियां जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rapid raids by ATS NIA from UP Two PFI workers detained from Varanasi
एनआईए। - फोटो : amar ujala
दिल्ली में पीएफआई का हेड परवेज गिरफ्तार
पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा आतंकी फंडिंग को लेकर देश भर में एनआईए और एटीएस की छापेमारी चल रही है। नई दिल्ली में पीएफआई के हेड परवेज को गिरफ्तार किया गया। यूपी एटीएस के एक अधिकारी के अनुसार बनारस में पीएफआई से जुड़े दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Rapid raids by ATS NIA from UP Two PFI workers detained from Varanasi
pfi - फोटो : s
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अहम भूमिका 
तीन साल पूर्व नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर का माहौल बिगाड़ने में पापुलर फ्रंट इंडिया के सदस्यों की भूमिका अहम थी। बेनिया और बजरडीहा में हुए बवाल के दौरान 40 से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया था, जो पीएफआई से जुड़े हुए बताए गए थे। बरजडीहा में बवाल के दौरान पत्थरबाजी और भगदड़ में एक बच्चे की मौत हो गई थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित संगठन सिमी पर सख्ती के बाद उसके कई पदाधिकारी और सदस्य पीएफआई में शामिल हो गए। पीएफआई की स्थापना 2006 में हुई थी। केरल से शुरू हुआ यह संगठन मौजूदा समय में देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed