{"_id":"5b80261042c792464e176e36","slug":"rape-with-weak-minded-girl-at-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः मऊ में मंदबुद्धि युवती से रेप, पंचायत में पीड़िता ने किया आरोपी की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः मऊ में मंदबुद्धि युवती से रेप, पंचायत में पीड़िता ने किया आरोपी की पहचान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ जिले के एक गांव में शुक्रवार को बेहद शर्मनाक घटना आई। घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मंदबुद्धि युवती के साथ गांव के मनबढ़ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार के शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिया गया आरोपी दुष्कर्म के बाद पीड़िता के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दिया था। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार ने तहरीर तो दे दी थी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दंपती 22 अगस्त को अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे। इस दौरान उनकी 18 वर्षीया मंद बुद्धि पुत्री घर पर अकेली थी, आरोप है कि 22 अगस्त को युवती अकेले अपना खेत देखने के लिए चली गई। इस दौरान रास्ते में पहले से मौजूद युवक को बातचीत में पता चला कि युवती के माता पिता घर पर नही है। मौके का लाभ उठाते हुए युवक ने युवती के संग बलात्कार किया।
23 अगस्त की शाम जब युवती के माता पिता घर लौटे तो पीड़िता ने उन्हें आपबीती बताई। इस पर युवती के पिता ने पंचायत बुलाई। भरी पंचायत में युवती ने आरोपी को पहचाना। इस दौरान युवक ने युवती और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस शुक्रवार की सुबह आरोपी हरेंद्र को उसके घर से हिरासत में ले कर कोतवाली गई। लेकिन देर शाम तक पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
संपर्क करने पर सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि घोसी कोतवाली पुलिस ने उन्हें अभी इस घटना की जानकारी नहीं दी है। यदि पीड़ित परिवार ने प्रार्थना पत्र दिया है तो पुलिस जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।