फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raod accident in varanasi three school children including father injured after overspeed Auto hit bike in Ramnagar

वाराणसी: रामनगर में ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, पिता समेत तीन स्कूली बच्चे घायल

Mon, 18 Oct 2021 05:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Oct 2021 05:22 PM IST
सार

रामनगर चौराहे के पास सामने से बेकाबू ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में पिता के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे तीन बच्चे घायल हो गए। 

विज्ञापन
Raod accident in varanasi three school children including father injured after overspeed Auto hit bike in Ramnagar
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर में सोमवार को बेकाबू ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में पिता के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे तीन बच्चे घायल हो गए। पिता समेत सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया ।  इधर, बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक ऑटो समेत मौके से फरार हो गया।  

विज्ञापन


पम्पासर, ग्राम भीटी निवासी रामानंद पांडेय सोमवार सुबह अपने दो बच्चों कक्षा चार की छात्रा सृष्टि (10), पांचवी का छात्र आदर्श (12) और अपने साले संजय पांडेय की बेटी प्रिया (10) को बाइक से रामनगर के तपोवन स्थित स्कूल पहुंचाने जा रहे थे। रामनगर चौराहे के पास सामने से आ रही ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पढ़ेंः दशहरा के बाद बाजार खुलते ही सड़कों पर जाम, चरमराई यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर से बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों के आने से पहले चालक ऑटो लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पतालमें भर्ती कराया गया। तीनों बच्चों को मुंह और सिर में गंभीर चोट लगी है।

नौसीखिए ऑटो चालक बने रहे परेशानी का सबब

उधर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ऑटो चालकों ने मनमानी शुरू कर दी है। ऑटो चालक सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई ऑटो चालक तो नौसीखिए हैं जो अपने ऑटो को तेज गति व लापरवाही से चलाते हैं। इसके कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। नागरिकों ने जिला प्रशासन से ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed