{"_id":"591b1fef4f1c1b3a24f23993","slug":"ransomware-virus-attack-creates-more-trouble-for-banking-and-atm-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तो पहले से नहीं था ATM में कैश, अब 'रेंसमवेयर वायरस' ने बढ़ायी और परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तो पहले से नहीं था ATM में कैश, अब 'रेंसमवेयर वायरस' ने बढ़ायी और परेशानी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 16 May 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बैंक और एटीएम गत दो-चार दिनों से नोटबंदी की याद दिला रहे थे। दोनों ही जगह कैश की किल्लत हो गई थी। अब मंगलवार को रेंसमवेयर वायरस के अटैक की खबर के कारण एटीएम लगभग बंद रहे। इस कारण उपभोक्ताओं की परशानी और बढ़ गईं है।
शादी-विवाह का मौसम होने के कारण लोग ज्यादा परेशान दिखे। बता दें कि रेंसमवेयर वानाक्राई वायरस के अटैक का असर एटीएम पर पड़ने की संभावना को देखते हुए आरबीआई ने सभी बैंकों को अलर्ट जारी किया है।
इसमें आरबीआई ने दो तीन दिन तक एटीएम का प्रयोग बंद कर इससे बचने के लिए साफ्टवेयर अपडेट करने के बाद ही व्यवस्था बहाल करने को कहा है। साथ ही बैंक में आने वाले अनजान मेलों को न खोलने का निर्देश भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस वायरस के अटैक के बाद एसबीआई, काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक समेत अन्य बैंकों ने एटीएम अपडेट करा दिया है। उधर कैश न होने की वजह से कई एटीएम बंद रहे।
आरबीआई की ओर से भेजा गया अलर्ट मैसेज एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक आदि बैंकों के अधिकारियों को मंगलवार को मिला। इसमें किसी तरह की अनजान मेल आने पर न खोलने के साथ ही अन्य मेल पर भी सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।
इस बीच बैंकों की ओर से ग्राहकों के मोबाइल पर फिलहाल साफ्टवेयर अपडेट होने तक 2-3 दिन तक एटीएम प्रयोग न करने का मैसेज भेजा रहा है।
एसबीआई के डीजीएम संजय मिश्र, बैंक आफ बड़ौदा के डीजीएम एसबी प्रसाद और काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत उपाध्याय ने बताया कि कारपोरेट की ओर से सभी एटीएम के साफ्टवेयर अपडेट कराए जा रहे हैं।
फिलहाल सभी शाखाओं के अधिकारियों को सावधानी पूर्वक मेल खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया है।