फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rani Laxmibai 187th birth anniversary birthplace of Kashi daughter illuminated with lamps of memory

रानी लक्ष्मीबाई की 187वीं जयंती: स्मृति के दीपों से रोशन हुई काशी की बेटी की जन्मस्थली

Fri, 18 Nov 2022 09:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Nov 2022 09:34 PM IST
सार

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 187वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भदैनी स्थित उनकी जन्मस्थली दीपों से जगमग हो उठी। श्री काशी विद्वत कर्मकांड न्यास परिषद और जागृति फाउंडेशन की ओर से काशी वासियों ने भी शिरकत की और वीरांगना को नमन किया। 

विज्ञापन
Rani Laxmibai 187th birth anniversary birthplace of Kashi daughter illuminated with lamps of memory
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 187वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 187वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भदैनी स्थित उनकी जन्मस्थली दीपों से जगमग हो उठी। श्री काशी विद्वत कर्मकांड न्यास परिषद और जागृति फाउंडेशन की ओर से काशी वासियों ने भी शिरकत की और वीरांगना को नमन किया। शुक्रवार को काशी की बेटी मनु की जयंती के दो दिवसीय कार्यक्रम आरंभ हुए।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी..., लेकिन वह काशी की बेटी थी और हमारा फर्ज बनता है कि हम अपनी बेटी को उसकी वीरता के लिए याद करें। आचार्य श्रीधर पांडेय राजू गुरु ने कहा कि हमें गर्व है कि महारानी लक्ष्मीबाई हमारे मोहल्ले की बेटी थीं।
विज्ञापन


अरविंद त्रिपाठी व सीपी जैन ने कहा कि वीरांगना की जन्मस्थली का और वृहद स्तर पर सुंदरीकरण होना चाहिए। रामयश मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि वह वीरांगना के नाम पर एक ट्रेन चलाएं। धन्यवाद सत्यांशु जोशी मिश्र ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed