फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rangdari

बीएचयू की रिटायर्ड प्रोफेसर से भतीजे ने मांगी ढाई करोड़ की रंगदारी

Sat, 25 Jan 2020 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
rangdari
वाराणसी। बीएचयू की सोशल साइंस फैकल्टी से रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. आशा रानी मेहरोत्रा (78) से उनके भाई के बेटे ने ढाई करोड़ की रंगदारी मांगी है। 31 जनवरी तक रुपये न देने पर डॉ. आशा रानी और परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर सिगरा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को संपूर्णानंद नगर निवासी मनीष कुमार मेहरोत्रा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सिगरा थाना अंतर्गत संपूर्णानंद नगर में रहने वाली डॉ. आशा रानी बुधवार को एसएसपी से शिकायत की थीं। बृहस्पतिवार की रात उनकी तहरीर के आधार पर सिगरा थाने में मनीष के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। डॉ. आशा रानी के अनुसार, वह अविवाहित हैं और अपने तीन भाइयों के परिवार के साथ रहती हैं। भाई विशाल के बेटे मनीष से उन्हें विशेष लगाव था और उसकी पढ़ाई वगैरह उन्हीं की देखरेख में हुई। पढ़ाई के दौरान ही मनीष कुछ गलत लोगों की संगत में आ गया। पढ़ाई पूरी होने के बाद उसने व्यवसाय के नाम पर लाखों रुपये डुबा दिए। इसके बावजूद भी उसे पटरी पर लाने के लिए परिवार के सभी लोगों ने समझाया और मदद की बात कही। इसी बीच मनीष के गलत रवैये के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़ दी तो वह एक अन्य महिला से प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन

डॉ. आशा रानी के अनुसार, इधर एक अरसे से मनीष अपने पिता के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आए दिन मारपीट और गालीगलौज करता है। बीती 18 जनवरी को मनीष ने उनके नाम से एक लिफाफे में धमकी भरा पत्र लिख कर थमाया। पत्र के अनुसार यदि आगामी 31 जनवरी तक मनीष को ढाई करोड़ रुपये नहीं मिले तो उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। 18 जनवरी को ही मनीष ने धमकी भरा एक और पत्र थमाया। उसमें लिखा था कि ढाई करोड़ रुपये न मिलने पर वह आत्महत्या कर लेगा और कसूरवार अपने चचेरे भाई, भाभी और परिवार को अन्य सदस्यों को ठहरा देगा। मनीष के दोनों पत्रों, धमकियों और प्रताड़ना से परिवार के लोग भयभीत हैं। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग प्रोफेसर की शिकायत के आधार पर नगर निगम चौकी प्रभारी रामनरेश यादव और कांस्टेबल रमेश चंद्र पांडेय ने आरोपी मनीष को सिगरा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed