फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ranbir kapoor and Alia bhatt roamed the streets of varanasi, Shooting of the film at Raja Chetsingh Ghat

फिल्म की शूटिंग: काशी की गलियों में घूमे रणबीर और आलिया, सितारों को देखने के लिए छतों पर उमड़ी भीड़

Thu, 24 Mar 2022 10:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 10:18 AM IST
सार

घाट पर गंगा आरती के दृश्य को भी कैमरे में कैद किया गया। दृश्य के मुताबिक घाट पर लोग मस्ती करते नजर आए। कुछ बच्चे अपने जन्मदिन के अवसर पर मिठाई बांटते दिखाई दे रहे थे। 

विज्ञापन
Ranbir kapoor and Alia bhatt roamed the streets of varanasi, Shooting of the film at Raja Chetsingh Ghat
वाराणसी में बुधवार को गंगा घाट पर चल रही फिल्म की शूटिंग । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की गलियों में कैमरा, लाइट और एक्शन की आवाज गूंज उठी। फिल्म की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिन भर काशी की गलियों और शाम को गंगा के तट पर स्थित राजा चेतसिंह घाट पर शूटिंग में व्यस्त रहे। आलिया की पीछे घूम-घूमकर गाते दिखे रणबीर कपूर।

विज्ञापन


रणबीर की एक झलक पाने के लिए लोग अपनी-अपनी छतों पर जमे रहे और तस्वीरें व वीडियो बनाते रहे। बुधवार को विभिन्न दृश्यों में रणबीर और आलिया फिल्म के एक गाने की शूटिंग करते रहे। शाम को राजा चेतसिंह घाट पर शूटिंग में इसी गाने का क्रम बना रहा। घाट पर गंगा आरती के दृश्य को भी कैमरे में कैद किया गया।

विज्ञापन

कोरोना काल से पहले भी हुई थी शूटिंग

दृश्य के मुताबिक घाट पर लोग चलते, भागते और मस्ती करते नजर आए। कुछ बच्चे अपने जन्मदिन के अवसर पर मिठाई भी बांटते हुए दिखाई दे रहे थे। उन सबके बीच मस्ती और आनंद के मूड में रणबीर और आलिया थे। दिन भर गर्मी में शूटिंग करने के बाद शाम को पूरी टीम होटल लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir kapoor and Alia bhatt roamed the streets of varanasi, Shooting of the film at Raja Chetsingh Ghat
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कोरोना के पहली लहर से पहले काशी के घाटों पर फिल्म की शूटिंग हो रही थी, संक्रमण बढ़ने के बाद लगे लॉकडाउन के बाद शूटिंग रुक गई, इसके चलते दोनों मुबंई लौट गए थे। अब जबकि कोरोना संक्रमण कम हुआ है, ऐसे में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होगी। इसके लिए दोनों तीन दिन पहले सोमवार को काशी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed