फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramnagar ramleela

क्षीर सागर की झांकी से शुरू होगी रामनगर की रामलीला

Thu, 12 Sep 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
ramnagar ramleela
वाराणसी। मुक्ताकाशीय मंच पर रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला का मंचन गुरुवार से शुरू हो जाएगा। आने वाले एक माह तक रामनगर में त्रेतायुग के महानायक भगवान श्रीराम की लीलाएं जीवंत होंगी। बुराई पर अच्छाई की विजय का सदियों पुराना संदेश नेमियों के सामने फिर से साकार होगा। आने वाले 31 दिनों तक रामनगर का माहौल राममय रहेगा।
विज्ञापन

रामनगर की विश्व प्रसिद्ध लीला का मंचन गुरुवार को अनंत चतुर्दशी से आरंभ होगा। श्रीरामलीला के निर्विध्न समापन और बारिश की बाधा से मुक्ति के लिए भगवान इंद्र की रामनगर किले में पूजा की गई और किले के दक्षिणी बुर्ज पर सफेद ध्वज फहराया गया। पहले दिन रामबाग पोखरे पर क्षीरसागर की झांकी सजेगी। रामबाग पोखरे में अब पर्याप्त पानी आ चुका है। पिछले कई दिनों से स्वयंसेवकों की टीम रामबाग की सफाई में जुटी है। रामनगर समेत काशी के लोकोत्सव के रूप में प्रसिद्ध रामलीला की तैयारियां डेढ़ महीने से चल रही हैं। बुधवार को बालकांड के दोहों का गायन संपन्न हो गया।
विज्ञापन

रामनगर की रामलीला से पहले ही लोग अपने घरों में रंगरोगन भी कराते हैं। पूरे महीने भर लीलास्थल के आसपास के घरों में सजावट रहती है। बलुआघाट स्थित धर्मशाला में मुख्य स्वरूपों का पिछले डेढ़ महीनों से प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर की रामलीला में जाति-पाति और मजहब के बंधन बेमानी हो जाते हैं। यहां की तैयारियों में हर जाति-धर्म के लोग शामिल होते हैं। रामबाग के अंदर पुतलों का निर्माण राजू खान की देखरेख में हो रहा है तो रंगरोगन और सजावट का काम दयाशंकर प्रजापति की देखरेख में हो रहा है। पात्रों की रिहर्सल और संवाद याद कराने के लिए भी अलग-अलग व्यास जिम्मा संभाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed