फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramnagar port will be operated on PPP model

पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा रामनगर पोर्ट

Sat, 26 Jun 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar port will be operated on PPP model
जलमार्ग-1 वाराणसी-हल्दिया के बीच परिवहन के लिए रामनगर बंदरगाह को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर दिया जा रहा है। इंडियन वाटर वेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) के उपाध्यक्ष जयंत सिंह ने शुक्रवार को रामनगर पोर्ट का निरीक्षण किया और दूसरे चरण को आगे बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई। पीपीपी मॉडल पर संचालित करने के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जल परिवहन से देश भर के उद्यमियों को जोड़ने के लिए रामनगर पोर्ट पर सुविधाएं बढ़ाने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बंदरगाह के दोनों तरफ भूमि को उपयोग में लेने की भी चर्चा हुई है। एक तरफ 65 एकड़ में फ्रेट विलेज बसाया जाएगा, इसके लिए राज्य सरकार की पहल से भूमि उपलब्ध करा दी गई है। आईडब्ल्यूएआई इस मद में अब तक 41 करोड़ रुपये राज्य सरकार को आवंटित कर चुका है। दूसरी ओर बंदरगाह को जोड़ने वाली सड़क को बेहतर बनाने की भी दिशा में काम हो रहा है। ताकि एक साथ भारी वाहनों की आवाजाही में कोई बाधा न उत्पन्न हो। पीपीपी मॉडल पर पोर्ट संचालन के लिए पहले कराए गए टेंडर में एक ही कंपनी ने हिस्सा लिया था। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया कर यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed